{"_id":"5ab3dfaf4f1c1be83f8b4639","slug":"101521737647-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ध्रुवपुर गांव में 20 दिनों से पानी के लिए मचा हाहाकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ध्रुवपुर गांव में 20 दिनों से पानी के लिए मचा हाहाकार
Updated Thu, 22 Mar 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। ग्राम पंचायत लालपुर के ध्रुवपुर गांव में पिछले 20 दिन से पेयजल आपूर्ति ठप होने से लोग पानी के लिए भटक रहे हैं। लोग पेयजल किल्लत से परेशान होकर जलसंस्थान के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। इसके चलते लोग अन्य मोहल्लों से पानी ढोने को मजबूर हैं।
तीन मार्च को हरिद्वार मार्ग से सटी ध्रुवपुर की एक कालोनी में पाइप लाइन चोक हो गई थी। तब से कालोनी के 25 परिवार पानी के लिए परेशान हैं। विभाग लाइन में फाल्ट की मरम्मत नहीं कर पा रहा है। शिकायत के बाद भी विभाग की ओर से समस्या के समाधान को लेकर कार्रवाई नहीं किए जाने के कारण लोगों में आक्रोश है।
ग्राम पंचायत के उपप्रधान सुधीर खंतवाल, विपेंद्र कोटनाला, प्रभु दयाल व राकेश चौधरी ने जलसंस्थान पर लापरवाहीपूूर्ण कार्यप्रणाली अपनाने का आरोप लगाया। कहा कि लोग पिछले 20 दिन से एक एक बाल्टी पानी के लिए मोहताज हैं। उन्हें पीने के पानी के लिए अन्य मोहल्लों में जाना पड़ रहा है। शिकायत के बाद भी विभाग उनके लिए पानी की व्यवस्था नहीं कर रहा है। चेताया कि शीघ्र पेयजल उपलब्ध नहीं कराए जाने पर अधिशासी अभियंता का घेराव किया जाएगा। उधर, जलसंस्थान के अधिशासी अभियंता एलसी रमोला ने बताया कि ध्रुवपुर की पेयजल समस्या उनके संज्ञान में है। शीघ्र कर्मचारियों को भेजकर ग्रामीणों की समस्या का समाधान किया जाएगा।