फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   पुलिस की डर नहीं अपनी सुरक्षा के लिए पहनें हेलमेट

पुलिस की डर नहीं अपनी सुरक्षा के लिए पहनें हेलमेट

Sun, 04 Feb 2018 10:29 PM IST
Updated Sun, 04 Feb 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की डर नहीं अपनी सुरक्षा के लिए पहनें हेलमेट
कोटद्वार। कोतवाली पुलिस ने वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए रविवार को हस्ताक्षर अभियान चलाया। कहा कि हेलमेट पुलिस के डर से नहीं, बल्कि अपनी सुरक्षा के लिए पहनें। वाल आफ काइंडनेस ह्यूमिनिटी फर्स्ट फेडरेशन के सहयोग से आयोजित अभियान में कोतवाली परिसर के बाहर मुख्य सड़क पर बैनर लगाकर वाहन चालकों से हस्ताक्षर कराए गए। प्रभारी निरीक्षक उत्तम सिंह जिमिवाल और फेडरेशन के संयोजक मनोज नेगी ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि अधिकांश सड़क दुर्घटनाएं चालक की अपनी गलतियों से होती हैं। उन्होंने कहा कि शराब के नशे में वाहन चलाने, मोबाइल फोन पर बात करने, ओवर स्पीड व ओवर लोडिंग हादसों की मुख्य वजह बन रही हैं। उन्होंने कहा कि दोपहिया वाहन चलाते वक्त हेलमेट पुलिस के चालान की डर नहीं, बल्कि अपनी सुरक्षा के लिहाज से पहनें। फेडरेशन के संयोजक मनोज नेगी ने कहा कि कार चालक सीट बेल्ट बांधें। सड़क से गुजरते सैकड़ों लोगों ने बैनर पर हस्ताक्षर कर यातायात नियमों का पालन करने का संकल्प लिया। इस दौरान राकेश मोहन भट्ट, अंकुर अग्रवाल, सोनू जखमोला व रजनीश रावत समेत कई लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed