फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   जन समस्याओं को गंभीरता से लें अधिकारी नहीं हो होगी कार्रवाई: सतपाल महाराज

जन समस्याओं को गंभीरता से लें अधिकारी नहीं हो होगी कार्रवाई: सतपाल महाराज

Tue, 30 Jan 2018 10:28 PM IST
Updated Tue, 30 Jan 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
जन समस्याओं को गंभीरता से लें अधिकारी नहीं हो होगी कार्रवाई: सतपाल महाराज
सतपुली। क्षेत्रीय विधायक और पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने विधानसभा चौबट्टाखाल के विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने समस्याओं का समाधान नहीं होने पर अधिकारियों को आड़े हाथों लिया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि अगर समस्याओं की अनदेखी की गई तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मंगलवार को पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने एकेश्वर ब्लाक के ग्राम डंडा, मनपुर, मौंदाडी, बंठोली, बसूर, कठूली व बछेली आदि गांवों का दौरा किया और जनसमस्याएं सुनीं। इस अवसर पर ग्रामीणों द्वारा पेयजल, स्वास्थ्य, सड़क, शिक्षा संबंधी समस्याएं उठाई गईं। पर्यटन मंत्री ने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को ग्रामीणों द्वारा उठाई गई समस्याओं को गंभीरता से लेने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि तय समय सीमा के भीतर ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। इसके लिए संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की गई है। किसी भी स्तर पर लापरवाही एवं विकास कार्यों में गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों से भी विकास कार्यों की गुणवत्ता पर पैनी नजर रखने की अपील की।
विज्ञापन

इस मौके पर मंत्री के पीआरओ राय सिंह नेगी, कमलेश मेहता, ग्राम प्रधान रिंगवाडी यशपाल नेगी, लोकपाल रावत, गंगा सिंह रावत, जयकृत बिष्ट, गौरव धस्माना, चंद्रकला आर्य, कुसुम खंतवाल, नरेश पोखरियाल व भूमाराम पांथरी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed