{"_id":"5a2979284f1c1b4c528b8086","slug":"101512667432-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकारियों, कर्मचारियों ने टोकन फ्लैग लगाकर मनाया सशस्त झंडा दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकारियों, कर्मचारियों ने टोकन फ्लैग लगाकर मनाया सशस्त झंडा दिवस
Updated Thu, 07 Dec 2017 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार/लैंसडौन। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय लैंसडौन की ओर से कोटद्वार और लैंसडौन में विभिन्न कार्यालयों में अधिकारियों और कर्मचारियों को टोकन फ्लैग, कार स्टीकर और लापेन पिन्स प्रदान कर सशस्त्र सेना दिवस मनाया गया। कोटद्वार तहसील में सहायक सैनिक कल्याण अधिकारी सीपी धूलिया ने सशस्त्र सेना दिवस को झंडा दिवस के रूप में मनाने की विस्तार से जानकारी दी।
एसडीएम राकेश तिवारी ने कहा कि सेना ज्वाइन करना केवल नौकरी या रोजगार तक ही सीमित नहीं है। सीपी धूलिया ने बताया कि झंडा लगाकर मिलने वाली धनराशि को पूर्व सैनिक, वीर नारियों और उनके आश्रितों के लिए चलाई जाने वाली कल्याण योजनाओं में खर्च किया जाता है। लैंसडौन आर्मी स्कूल में आयोजित सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर मुख्य अतिथि ले. कर्नल टीसी शर्मा ने छात्रों को सेना से संबंधित कई जानकारियां दी। प्रधानाचार्य डा. अशोक कुमार ने बताया कि वर्ष 1949 में भारतीय सेनाओं को मजबूत करने के लिए धन एकत्रित करने की शुरुआत की गई थी।