{"_id":"5a0c739e4f1c1b8d698bba5f","slug":"101510765470-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुगड्डा बीडीसी में हुई बीडीओ और जनप्रतिनधियों में तनातनी, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुगड्डा बीडीसी में हुई बीडीओ और जनप्रतिनधियों में तनातनी, हंगामा
Updated Wed, 15 Nov 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुगड्डा। विकासखंड दुगड्डा की बीडीसी बैठक में मनरेगा के लंबित भुगतान और नगर निगम में ग्रामीण क्षेत्र को सम्मिलित करने के मुद्दे छाए रहे। जनप्रतिनिधियों द्वारा ब्लाक द्वारा संचालित विकास कार्यों की सूची मांगे जाने पर बीडीओ और जनप्रतिनिधियों में तनातनी हो गई।
बुधवार को साझासैंण स्थित ब्लॉक मुख्यालय में ब्लाक प्रमुख सुरेश असवाल की अध्यक्षता में आयोजित बीडीसी बैठक में एडीओ पंचायत ज्योतिष चंदोला ने पिछली बैठक की कार्यवाही का वाचन किया, जिसका सदन में प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक में उस समय हंगामा हो गया, जब जनप्रतिनिधियों द्वारा ब्लॉक द्वारा संचालित किए जाने वाले विकास कार्यों की जानकारी मांगी गई। इसको लेकर बीडीओ व अन्य सदस्यों में टकराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। बीडीसी राजाराम अंथवाल, रविंद्र बिष्ट ने बीडीओ सुमन राणा से मनरेगा व विधायक निधि द्वारा कराए गए कार्यों की सूची उपलब्ध कराने की मांग की। राज्य वित्त व क्षेत्र पंचायत निधि का बजट आवंटित न करने पर आक्रोश व्यक्त किया।
इस अवसर पर क्षेत्र पंचायत सदस्य रविंद्र बिष्ट ने क्षेत्र में लगायी गई एलईडी लाईट के बंद होने पर उन्हें बदलने, लिला स्तरीय अधिकारी के बैठक में सम्मिलित न होने, विभागों के सक्षम अधिकारियों को बीडीसी में मौजूद न होने व अनुपस्थित विभागों के विरुद्ध निंदा प्रस्ताव की मांग सदन से की। क्षेत्र सदस्य बल्ली जेपी बेबनी ने कहा कि क्षेत्र में पशु पालन विभाग का सक्षम अधिकारी मोजूद न रहने से न्याय पंचायत उर्तिच्छा के पशुपालकों की पशुओं के उपचार आदि की समस्या हो रही है। केष्टा के प्रधान राजेंद्र प्रसाद केष्टवाल ने प्राथमिक विद्यालय केश्टा के शिक्षा व्यवस्था की शिकायत की। जोरासी प्रधान सीपी कुकरेती ने बल्ली, मथाणा, सिमलना मोटर मार्ग निर्माण, पौखाल कण्वाश्रम मार्ग निर्माण की मांग उठायी। बालासौड़ के बीडीसी राजाराम अंथवाल ने मालन में अवैध खनन पर रोक लगाने व शीघ्र निर्माण कार्यों के लिए मालन को खोलने की मांग की। उन्होंने सदन को उन्हें जाने से मारने की धमकी वाले पत्र से अवगत कराया। जिसपर ब्लॉक प्रमुख सुरेश असवाल ने उक्त पत्र की पुलिस से जांच कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
इस अवसर पर ज्यैष्ठ उपप्रमुख संगीता बिष्ट, कनिष्ठ उपप्रमुख आशीष काला सहित 66 क्षेत्रपंचायत व ग्राम प्रधान, विभिन्न विभागों के 32 अधिकारी उपस्थित थे।
.
- फोटो-
जारी- जगमोहन रावत