फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   श्रमिकों की भविष्य निधि पर मालिकों ने डाला डाका, मुकदमा दर्ज

श्रमिकों की भविष्य निधि पर मालिकों ने डाला डाका, मुकदमा दर्ज

Thu, 02 Nov 2017 10:59 PM IST
Updated Thu, 02 Nov 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
श्रमिकों की भविष्य निधि पर मालिकों ने डाला डाका, मुकदमा दर्ज
कोटद्वार। भाबर क्षेत्र के जशोधरपुर औद्योगिक आस्थान के एक स्टील प्लांट में श्रमिकों की भविष्य निधि की धनराशि के गबन का मामला प्रकाश में आया है। मामले का खुलासा होने पर क्षेत्रीय भविष्य निधि कार्यालय देहरादून के प्रवर्तन अधिकारी की ओर से कोटद्वार कोतवाली में फैक्ट्री के चार संचालकों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने इस मामले को अमानत में खयानत की धाराओं में दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वरिष्ठ उपनिरीक्षक मो. यूनूस ने बताया कि क्षेत्रीय भविष्य निधि कार्यालय देहरादून के प्रवर्तन अधिकारी पीएल खांपा ने कोतवाली पुलिस को एक तहरीर दी है। इसमें जशोधरपुर स्थित मातेश्वरी स्टील के चार लोगों अंकित गोयल, अनुराग गोयल, बसंत कुमार, अनिरुद्ध कुमार को नामजद करते हुए श्रमिकों की भविष्य निधि डकारने की बात कही गई है। तहरीर के अनुसार जून 2015 से मार्च 2017 के मध्य फैक्ट्री में कार्यरत करीब 35 से 40 कर्मियों के वेतन से पीएफ की करीब 3.65 लाख की धनराशि तो काट ली गई, लेकिन इसे उनकी भविष्य निधि के खातों में जमा नहीं कराया गया। शिकायत मिलने पर की गई जांच में इस मामले का खुलासा हुआ। प्रवर्तन अधिकारी पीएल खांपा की तहरीर के आधार पर उक्त चार लोगों के खिलाफ अमानत में खयानत करने के आरोप का मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी गई है। उपनिरीक्षक अजय प्रकाश भट्ट को जांच सौंप दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed