फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   बिना स्वच्छता के समृद्ध समाज की परिकल्पना नहीं: दिलीप जावलकर

बिना स्वच्छता के समृद्ध समाज की परिकल्पना नहीं: दिलीप जावलकर

Wed, 11 Oct 2017 10:51 PM IST
Updated Wed, 11 Oct 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
बिना स्वच्छता के समृद्ध समाज की परिकल्पना नहीं: दिलीप जावलकर

विज्ञापन
सतपुली। ग्राम समृद्धि एवं स्वच्छता पखवाड़ा के तहत संगलाकोटी कस्बे में आयोजित कार्यशाला में मंडलायुक्त के समक्ष ग्रामीणों ने स्वच्छता का संकल्प लिया। जनता इंटर कॉलेज संगलाकोटी के छात्र-छात्राओं को स्वच्छता अभियान में विशेष सहयोग देने के लिए सम्मानित किया गया।

ग्राम प्रधान संगलाकोटी महेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में हुई कार्यशाला का मंडलायुक्त दिलीप जावलकर ने शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान के तहत अंतिम गांव तक को गंदगी एवं कूड़े से मुक्त बनाना है। कहा कि महज अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रयासों से स्वच्छ भारत मिशन के अभियान को साकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने सभी ग्रामीणों से आसपास सफाई रखने के लिए आगे आने की अपील की। इस अवसर पर एसडीएम सतपुली सोहन सिंह सैनी, तहसीलदार सतपुली सुभाष चंद्र ध्यानी , डीपीआरओ मुस्तफा खान, जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक कुंवर सिंह रावत, ग्राम प्रधान हलूणी महेंद्र नेगी, प्रधानाचार्य इंटर कॉलेज कमालपुर संजय रावत, तेजपाल सिंह पंवार आदि मौजूद थे। कार्यशाला का संचालन प्रवक्ता सेन सिंह शाह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed