{"_id":"599b14004f1c1bf5128b48a6","slug":"101503335424-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मलबे से पटी बाईं खोह नदी की जल्द कराएं सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मलबे से पटी बाईं खोह नदी की जल्द कराएं सफाई
Updated Mon, 21 Aug 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। गत तीन और चार अगस्त को कोटद्वार क्षेत्र में आई आपदा के बाद मलबे में पटी बाईं खोह नहर (पूर्वी खोह नहर) की सफाई करवा कर सिंचाई व्यवस्था बहाल करने की मांग को लेकर सनेह के काश्तकारों ने एसडीएम राकेश तिवारी को ज्ञापन सौंपा।
सोमवार को संयुक्त समाज सेवी संगठन सनेह के प्रतिनिधिमंडल ने उपजिलाधिकारी से बाईं खोह नदी की सफाई कर सिंचाई व्यवस्था बहाल करने की मांग की है। संगठन के महामंत्री महानंद ध्यानी ने कहा कि अतिवृष्टि के चलते क्षेत्र की सभी मुख्य और शाखा सिंचाई नहरें मलबे से पटी पड़ी हैं। नहर में सिंचाई के लिए पानी न आने से किसानों की धान की फसल खराब होने के कगार पर पहुंच गई है। कहा कि एक सप्ताह में सिंचाई का पानी बहाल न होने पर किसान तालाबंदी और घेराव करने को बाध्य होंगे।
ज्ञापन सौंपने वालों में संगठन के सतेंद्र सिंह नेगी, मोहन सिंह रावत, हरेंद्र सिंह नेगी, पपेंद्र सिंह बिष्ट, आलम सिंह भंडारी, अनुसूया प्रसाद सेमवाल, भगवान सिंह, प्रदीप बलूनी, बृजपाल सिंह नेगी, नरेंद्र सिंह नेगी, मुकेश देवरानी, सूरज प्रसाद उनियाल, नारायण सिंह रावत व सुरेंद्र सिंह रावत आदि मौजूद थे।