{"_id":"596a4c2d4f1c1b4a628b4636","slug":"101500138541-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण के खिलाफ मुखर हुए बालासौड़ के ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण के खिलाफ मुखर हुए बालासौड़ के ग्रामीण
Updated Sat, 15 Jul 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार (ब्यूरो)। ग्राम पंचायत बालासौड़ में सड़क पर हो रहे अतिक्रमण के खिलाफ ग्रामीण मुखर हो गए हैं। उन्होंने एक व्यक्ति पर कॉलोनी के रास्ते पर जबरन पिलर लगाने का आरोप लगाते हए उसे हटाने की मांग की।
शनिवार को समाजसेवी वीरेंद्र थलेड़ी के नेतृत्व में ग्रामीण तहसील पहुंचे। उन्होंने एसडीएम से मुलाकात कर बालासौड़ के एक ग्रामीण पर सड़क पर जबरन अतिक्रमण करने का आरोप लगाया। कहा कि गांव की एक कॉलोनी को जाने वाले मुख्य मार्ग पर एक ग्रामीण पिलर खड़ा कर रहा था। इस अतिक्रमण की शिकायत पूर्व मेें भी की गई थी, जिसमें ग्राम प्रधान की मौजूदगी में नायब तहसीलदार और पटवारी ने मामले की जांच करने के बाद ग्रामीण को सड़क पर पिलर नहीं रखने की सख्त चेतावनी दी थी। बावजूद इसके उसने जबरन रात को सड़क पर पिलर रखकर कॉलोनी वासियों के लिए परेशानी खड़ी कर दी है। इससे कॉलोनी का रास्ता अवरुद्ध हो गया है। आरोप है कि विरोध करने पर अतिक्रमणकारी द्वारा ग्रामीणों के साथ अभद्र व्यवहार किया जाता है। उन्होंने मामले की जांच कराकर कॉलोनी के रास्ते से अतिक्रमण हटाने की मांग की।