फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   kedarnath yatra will be tough

केदारनाथः और ज्यादा मुश्किल होगी अगली यात्रा

Wed, 06 Nov 2013 01:36 PM IST
संदीप थपलियाल/ अमर उजाला, केदारनाथ
संदीप थपलियाल/ अमर उजाला, केदारनाथ Updated Wed, 06 Nov 2013 01:36 PM IST
विज्ञापन
kedarnath yatra will be tough

इस वर्ष की केदारनाथ यात्रा का समापन हो गया। लेकिन इस वर्ष यात्रा काल में ही होने वाले कई काम अधूरे छूट गए। आपदा के कारण तबाह हो चुकी केदारपुरी में अगले यात्राकाल में व्यवस्था बनाना शासन-प्रशासन के लिए चुनौती होगा।

विज्ञापन


मंदिर क्षेत्र अब भी टापू के समान
16/17 जून के जलप्रलय के बाद से मंदाकिनी नदी सीधा बहने के बजाय मंदिर के लगभग 100 मीटर पीछे से घूमकर सरस्वती नदी के साथ बह रही है। नदी का जलस्तर बढ़ने पर पानी मंदिर के निकट आ रहा है। नदी का प्रवाह मोड़ने के लिए साढ़े चार माह में कुछ नहीं हो पाया। मंदिर क्षेत्र अब भी टापू के समान है।
विज्ञापन


पढ़ें, जूनियर मास्टर शेफ जीतने के बाद सार्थक बने 'हीरो'
विज्ञापन
विज्ञापन


एएसआई (भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण) की ओर से मंदिर की दीवारों का ट्रीटमेंट और पत्थर हटाकर देवदार की लकड़ियों का फर्श डाला जाना था, वह भी नहीं हो पाया। एएसआई ने मंदिर समिति से कपाट बंद होने के बाद भी काम करने का वक्त मांगा था। लेकिन मांग पूरी नहीं हो पाई। अब अगले यात्राकाल में कपाट खुलने पर यह काम हो पाएगा।

ईपीआईएल की ओर से धाम में मलबे की सफाई के लिए एमआई-26 से पोकलैंड मशीन पहुंचाई जानी थी, लेकिन नहीं पहुंच पाई। भारी मशीनों को हेलीपैड से केदारनाथ मंदिर के निकट तक जाने के लिए मंदाकिनी-सरस्वती नदी पर वैली ब्रिज लोनिवि ने बना तो दिया, लेकिन अब इसको खोलने की तैयारी हो रही है।

धाम में थे 330 लोग
केदारनाथ कपाट बंद होने के मौके पर धाम में 32 तीर्थयात्री, 68 स्थानीय, 32 पुलिस फोर्स और 115 लोग विभिन्न विभागों के थे। कपाट बंद होने पर कई कर्मचारी लौट गए।

विदेशी मेहमान भी बने साक्षी
कपाट बंद होने के साक्षी विदेश से आए चार पर्यटक भी बने। स्विजरलैंड के लिनयस बेरेन, मिलानी, ऑस्ट्रेलिया के निकोलस और ब्रिटेन के वेकेजोन सोमवार को केदारनाथ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पुलिस के जवानों के साथ वॉलीबाल भी खेला।


केदारनाथ तक बने सड़क
दिल्ली के दिनेश पांडे हर साल कपाट खुलने व बंद होने और सावन में केदारनाथ आते हैं। वहीं बंगलूरू से अखिल भारत वीर सेवा महासभा के मुख्य सचिव बीएस बागेश प्रसाद, चंद्रशेखर, टी रमेश भी बाबा के दर्शनों को पहुंचे। उनका कहना था कि केदारनाथ भारत ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व की आस्था का केंद्र है। धाम तक सड़क का निर्माण होना चाहिए।

पुलिस टीम रहेगी केदारनाथ में
केदारनाथ मंदिर के कपाट बंद होने के बाद मंदिर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था में रहेगा। धाम में 15 पुलिस कर्मी मौजूद हैं। वहीं मंदिर समिति के सुरक्षा गार्ड भी समय-समय पर गौरीकुंड से केदारनाथ तक रेकी करेंगे। एसपी बरिंदर जीत सिंह ने बताया कि फिलहाल पुलिस टीम केदारनाथ में रहेगी। यदि भारी बर्फबारी होती है, तो टीम नीचे आ जाएगी।

फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed