फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   kedarnath yatra may start in september

केदारनाथ यात्रा सितंबर से हो सकती है शुरू!

Wed, 10 Jul 2013 08:06 PM IST
एजेंसी
एजेंसी Updated Wed, 10 Jul 2013 08:06 PM IST
विज्ञापन
kedarnath yatra may start in september

करीब एक महीने पहले विनाशकारी बाढ़ में तबाह हुए उत्तराखंड के कई इलाकों को देश के अन्य हिस्सों से दोबारा जोड़ने के लिए सड़क यातायात एवं राजमार्ग मंत्रालय ने कवायद शुरू कर दी है।

विज्ञापन


मंत्रालय को उम्मीद है कि इस साल सितंबर माह तक केदारनाथ तक जाने के रास्ते को तैयार कर लिया जाएगा।

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ऑस्कर फर्नांडिस ने बुधवार को यहां बताया कि बाढ़ एवं भूस्खलन के चलते टूटी सड़कों के पुनर्निर्माण का कार्य शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उन इलाकों में लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है जहां सड़कें पूरी तरह बह गई हैं, यहां हमें नई सड़कें बनानी होंगी।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस कार्य में कम से कम दो महीने का वक्त लगेगा। फर्नांडिस ने कहा कि मुझे पूरा यकीन है कि इस वर्ष सितंबर माह तक केदारनाथ मंदिर तक जाने के रास्ते को तैयार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि गत 16 और 17 जून को उत्तराखंड में भारी बारिश के चलते आई बाढ़ और भूस्खलन के चलते सैकड़ों लोगों की मौत हो गई थी जबकि हजारों लोग घर से बेघर हो गए।

गंगा और उसकी सहयोगी नदियों में आई प्रलयकारी बाढ़ ने राज्य की सैकड़ों सड़कों को तहस नहस कर दिया, जिसके चलते राज्य के कई इलाकों से संपर्क पूरी तरह कट गया है।


बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हुए राज्य के रुद्रप्रयाग, चमोली और उत्तरकाशी जिलों में टूटी सड़कों के कारण राहत सामग्री भी जरूरतमंदों तक नहीं पहुंच पा रही है।

इसके चलते ज्यादातर इलाकों में राहत सामग्री को हेलीकॉप्टर के जरिए लोगों तक पहुंचाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed