{"_id":"2cfdb2f6b94959d46f9d0cce0e537c13","slug":"kedarnath-tragedy-dominates-the-silver-screen","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुपहले पर्दे पर छाई केदारनाथ त्रासदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुपहले पर्दे पर छाई केदारनाथ त्रासदी
अमर उजाला, लखपत रावत, रुद्रप्रयाग
Updated Mon, 16 Sep 2013 01:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केदारनाथ त्रासदी को एलबम (वीडियो) के माध्यम से प्रस्तुत करने की अब गीतकारों में होड़ मच गई है। हर कोई केदारनाथ त्रासदी को अपने गीतों के साथ लोगों तक पहुंचाने में जुटा है। अभी तक बाजार में केदारनाथ त्रासदी से संबंधी लगभग छह एलबम आ चुकी हैं।
विज्ञापन
पढ़ें, आपदाः तीन माह बाद भी 'कराह' रहे हैं लोग
विज्ञापन
जलप्रलय के कारण केदारनाथ में 16/17 को भयंकर तबाही मची थी। आपदा के तीन माह बाद भी जिले में स्थितियां सामान्य नहीं हो पाई हैं, लेकिन त्रासदी इन तीन माह में रुपहले पर्दे पर छाई हुई है। राष्ट्रीय और स्थानीय स्तर के न्यूज चैनल से लेकर अब विभिन्न प्रांतों के लोकगायक भी केदारनाथ आपदा को एलबम के माध्यम से दर्शाने में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
पढ़ें, केदारनाथः जलप्रलय के बाद अब बर्फ बरपाएगी कहर
धीरे-धीरे इन एलबमों की डिमांड भी बढ़ने लगी है। स्थानीय केबिन नेटवर्क भी इन एलबमों को प्रसारित कर रहा है। रुद्रप्रयाग नगर मुख्यालय में सूरज म्यूजिक स्टूडियो के संतोष नेगी ने बताया कि केदारनाथ त्रासदी से संबंधित एलबमों की खरीद के लिए लगातार ग्राहक आ रहे हैं।
केदारनाथ त्रासदी पर निकली एलबम
-बम बगड़ करेंग - 26 जुलाई 2013 को पहली एलबम बाजार में आई, गायक हैं प्रेम मेहरा
-केदारनाथ में आई प्रलय - गायक राकेश काला
-रूठे भोलेनाथ - गायक राजेश पाटिल
-धाम में मचा तांडव आदि समेत कई एलबम हैं
फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...