{"_id":"e0f1fd16593d4a3df34aa0cd4e38f89a","slug":"kedarnath-dham-kapat-is-close","type":"story","status":"publish","title_hn":"केदारनाथः गृह-गृभ में पूजा के बाद कपाट बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केदारनाथः गृह-गृभ में पूजा के बाद कपाट बंद
अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 05 Nov 2013 02:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के प्रसिद्ध मंदिर केदारनाथ धाम के कपाट आज विधि विधान से बंद कर दिए। मंदिर के रावल ने गृभ गृह में पूजा कर इस प्रक्रिया को संपन्न करवाया। इसके बाद पंचमुखी मूर्ति को बाहर निकाल कर उसका श्रंगार किया गया।
विज्ञापन
प्रथम पड़ाव पहुंचेगी डोली
पूजा के बाद डोली केदारनाथ धाम से आठ बजे प्रस्थान कर अपने प्रथम पड़ाव रामपुर पहुंचेगी। इसके बाद गुप्तकाशी में डोली की पूजा अर्चना की जाएगी।
14 मई को खुले थे कपाट
इस वर्ष बाबा केदार मंदिर के कपाट 14 मई को ग्रीष्मकाल में श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खुले थे। प्राचीन परंपरानुसार, केदारनाथ मंदिर के कपाट भैयादूज के मौके पर बंद होते हैं। मंगलवार को कपाट बंद होने से पूर्व भोले बाबा के स्वयंभू ज्योतिर्लिंग को समाधि रूप दिया जाएगा। मंदिर के गर्भगृह में विशेष समाधि पूजा के साथ लिंग को भस्म से ढका जाएगा।
विज्ञापन
समिति और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद
श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में मंदिर के कपाट बंद कर दिए जाएंगे। पूजा-अर्चना के पश्चात बाबा की डोली गद्दीस्थल को प्रस्थान करेगी। प्रथम पड़ाव में डोली रामपुर और द्वितीय पड़ाव में डोली छह नवंबर को विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी में विश्राम करेगी। सात नवंबर को डोली सुबह आठ बजे प्रस्थान करेगी।
विज्ञापन