फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   kedar velly reconstruction

यही हाल रहा तो कैसे होगा केदारघाटी का पुनर्निर्माण?

Sun, 30 Jun 2013 01:42 PM IST
शेषमणि शुक्ल
शेषमणि शुक्ल Updated Sun, 30 Jun 2013 01:42 PM IST
विज्ञापन
kedar velly reconstruction

उत्तराखंड के केदारघाटी में आई आपदा को लेकर सरकार गंभीर नहीं है। पीड़ितों तक कोई मदद पहुंचना तो दूर, जो अधिकारी-कर्मचारी पीड़ितों की मदद को भेजे गए हैं, उन्हें भी बुनियादी जरूरत की चीजें नहीं मुहैया हो रही हैं।

विज्ञापन


जो अधिकारी-कर्मचारी जहां फंस गया, पिछले 14 दिन से वहीं बना हुआ है। तैनाती का रोस्टर नहीं बनाने से घाटी में भेजे गए अधिकारी-कर्मचारी खुद को सजा मिलने जैसा महसूस करने लगे हैं। पीड़ितों के साथ ही अब इन राहत कार्मियों के भी भूखे रहने और ठंड में मरने की नौबत बन आई है।
विज्ञापन


अपनी ही नगरी से क्यों रूठे हैं भगवान शिव!


सैकड़ों पुलिसकर्मी, राजस्व और प्रशासनिक अधिकारी-कर्मचारी पिछले 14 दिन से केदारघाटी में राहत कार्यों में जुटे हैं। एनडीआरएफ-आईटीबीपी के साथ कंधे से कंधा मिलकर मदद की। लेकिन अब इन्हें ही मदद की दरकार है। शासन और सरकार की बेरुखी से उनका जज्बा पिघलने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड में तबाही का मंजर

इनकी जरूरत की बुनियादी चीजें तक इन्हें नहीं मुहैया कराया रहा है। जिला अधिकारी इनके लिए सामान भेजना भी चाहे तो उसके पास संसाधन नहीं है। राहत कार्यों में लगाए गए हेलीकाप्टर कहां उड़ रहे हैं और किसके आदेश-निर्देश पर चल रहे हैं, यह किसी को पता नहीं।

बदरीनाथ में 2000 यात्री अब भी फंसे


एयरफोर्स-आर्मी के हेलीकाप्टर जब तक चलते रहे मदद मिलती रही। अब यह सुविधा भी खत्म हो गई। आपदा के बाद से पूरी केदारघाटी में बिजली नहीं है। कैंप उजड़ते मुसीबत टूट पड़ी है।

सूत्रों के मुताबिक केदारनाथ धाम में पहुंचे पुलिस कर्मियों और राजस्व विभाग के अधिकारियों के पास पर्याप्त मात्रा में अपना तंबू तक नहीं है। भोजन आदि के लिए भी राशन की कमी बताई जा रही है। मौसम खराब रहने से हेलीकाप्टर से पर्याप्त राशन और भोजन बनाने के लिए अन्य जरूरी सामान तक भेजना मुश्किल हो रहा है।

भूखे तीर्थयात्रियों के लिए भंडार किए खाली, अब फाके

राहत कार्य के संचालन का केंद्र बने गुप्तकाशी के देवशाल हेलीपैड पर स्थित चारधाम कैंप के टेंट यहां तैनात प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के निवास हैं। राहत शिविर बन चुके उसी के रेस्टोरेंट में ही उनका नाश्ता-भोजन है। पुलिस कर्मियों से लेकर नोडल अधिकारी और एसडीएम तक के लिए यही रेस्टोरेंट ही पेट भरने का केंद्र है।

वहीं पुलिस के बड़े अफसर एक-दो दिन यहां वक्त बिताने के बाद मौका हाथ लगते ही हेलीकाप्टर से देहरादून निकल जाते हैं। रि-फ्रेश होते हैं। घर-परिवार से मिलते हैं और फिर किसी हेलीकाप्टर से आ जाते हैं।


हिमालय की सुनामी के मरघट से गुज़रते हुए...

लेकिन पोस्टमार्टम और दाह संस्कार के अलावा वहां की साफ-सफाई के लिए भेजे गए कर्मचारियों की लगातार वहीं बने रहने से अब हालत बिगड़ने लगी है। तैनाती का रोस्टर नहीं बनाने से घाटी में भेजे गए अधिकारी-कर्मचारी खुद को सजा मिलने जैसा महसूस करने लगे हैं।

मलबे से शव निकालना हुआ दुश्वार

विपरीत मौसम और विषम परिस्थिति की वजह से केदारनाथ धाम में मलबे से शवों को निकालने का काम मुश्किल हो गया है। धाम में लगातार बारिश हो रही है। शव अब सड़ने लगे हैं। छूने भर से मांस के लोथड़े हाथ में आ जा रहे हैं। उनकी दुर्गंध से पुलिस के भी पांव उखड़ रहे हैं। जहां देखो वहीं शव पड़े हुए हैं।

भवनों के अंदर, मलबे में शव दबे हुए हैं। इन्हें निकालने में भवनों के ढहने का खतरा है। इसके अलावा कई शव खतरनाक चट्टानों में फंसे हुए हैं। इन परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस अब शासन से शव निकालने के लिए स्पेशल फोर्स की डिमांड कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed