{"_id":"571f8fbb4f1c1bff55a91591","slug":"itbp-women-wing-in-china-border","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन सीमा की निगहबानी करेगा ITBP का महिला दस्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीन सीमा की निगहबानी करेगा ITBP का महिला दस्ता
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 26 Apr 2016 09:26 PM IST
विज्ञापन
आईटीबीपी
- फोटो : concept photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत तिब्बत सीमा पुलिस पहली बार चीन सीमा पर स्थित अग्रिम चौकियों पर महिला दस्ते तैनात करने जा रहा है।
विज्ञापन
इसी क्रम में प्रदेश की अग्रिम चौकी माना के लिए पांच सदस्य महिला दल मंगलवार को रवाना कर दिया गया। दस हजार फीट से अधिक ऊंचाई पर स्थित पोस्ट पर तैनाती से पहले महिला कांस्टेबलों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया है।
आईटीबीपी ने 3488 किलोमीटर लंबी चीन सीमा के साथ पुरुष जवानों की तरह चौकियों में महिला जवान तैनात करने के लिए करीब बीस अग्रिम चौकियां चिन्हित की हैं। लगभग पांच सौ महिलाओं को इसके लिए चयनित कर प्रशिक्षण दिया गया है।
विज्ञापन
उत्तराखंड में चीन सीमा पर माना पास पारंपरिक ट्रेड रूट होने के साथ सामरिक लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण है। अग्रिम चौकियों में माना पोस्ट मौसम के लिहाज से बेहद दुश्वार मानी जाती है। मंगलवार को हवलदार (जीडी) सिंधु चौहान के नेतृत्व में दल माना के लिए रवाना हुआ।
विज्ञापन
26वीं वाहिनी के द्वितीय कमान पंकज वर्मा ने बताया कि अभी पांच महिलाओं की टीम पोस्ट में तैनात करने के लिए भेजी है, जिनकी संख्या भविष्य में और बढ़ाई जाएगी। दल के रवाना करते हुए वहिनी के अधिकारियों ने हर आपरेशन में बढ़ चढ़ कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
शार्ट रेंज पेट्रोलिंग करेगा महिला दस्ता
चीन सीमा पर गर्मियां शुरू होने के साथ ही आईटीबीपी की पेट्रोलिंग गतिविधियां शुरू होंगी। महिला दस्ते को शार्ट रेंज पेट्रोलिंग का जिम्मा दिया जाएगा। इसके अलावा महिला दस्ते को चौकी पर निगरानी की पुरुष जवानों के बराबर ड्यूटी लगेगी।
चौकी पर महिला कर्मियों के लिए अलग से बैरक व अन्य सुविधाएं तैयार की गई हैं। हालांकि महिलाओं को तैनात करने से पहले 44 सप्ताह की कठोर ट्रेनिंग से गुजरना पड़ा है।