{"_id":"570625854f1c1b027dc811bd","slug":"interview-for-polytechnics-teacher","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉलीटेक्निकों में अंग्रेजी प्रवक्ता के लिए इंटरव्यू दो मई से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पॉलीटेक्निकों में अंग्रेजी प्रवक्ता के लिए इंटरव्यू दो मई से
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Thu, 07 Apr 2016 02:46 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : pti
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से राज्य के राजकीय पालीटेक्निकों में प्रवक्ता अंग्रेजी के रिक्त पदों पर साक्षात्कार की तिथि निर्धारित कर दी गई है। साक्षात्कार दो व तीन मई को होगा। साक्षात्कार के लिए योग्य पाए गए अभ्यर्थियों रोल नंबरों की सूची वेबसाइट पर जारी कर दी गई है।
विज्ञापन
यूकेपीएससी ने राजकीय पॉलीटेक्निकों में प्रवक्ता अंग्रेजी के रिक्त पदों पर 22 अप्रैल 2015 में आवेदन मांगे थे। स्क्रीनिंग परीक्षा 27 सितंबर को कराई गई थी। स्क्रीनिंग परीक्षा के आधार पर 58 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए सफल घोषित किया गया है।
विज्ञापन
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के प्रभारी सचिव पीसी डंडरियाल की ओर से जारी सूचना के अनुसार दो मई को 30 और तीन मई को 28 अभ्यर्थियों की साक्षात्कार होगा। प्रथम सत्र की साक्षात्कार 9.30 और द्वितीय सत्र की साक्षात्कार 12.30 बजे से होगा। सफल अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र ऑनलाइन जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
वेबसाइट--ukpsc.gov.in