{"_id":"7b194f78b0c81be98783f5a0e7af22ae","slug":"increased-water-level-of-ganga-declared-hi-alert","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा का जलस्तर बढ़ा, हाईअलर्ट घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा का जलस्तर बढ़ा, हाईअलर्ट घोषित
हरिद्वार/ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2013 06:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश से गंगा का जलस्तर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को जलस्तर खतरे के निशान से करीब आधा मीटर ही नीचे रह गया था।
विज्ञापन
टिहरी डैम से पानी छोड़े जाने की सूचना से गंगा में पानी बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने गंगा किनारे गांवों में हाई अलर्ट जारी किया हुआ है।
विज्ञापन
गुरुवार को तड़के दो घंटे हुई मूसलाधार बारिश के बाद सुबह दस बजे तक हल्की बूंदाबांदी रही। करीब छह घंटे में 60 एमएम बारिश रिकार्ड की गई। पहाड़ों में भारी बारिश से टिहरी डैम से गंगा में पानी छोड़ने की सूचना है।
विज्ञापन
शाम तक गंगा का जलस्तर 293.40 मीटर (खतरे का निशान 294 मीटर) रिकार्ड किया गया। लगातार पानी आने से प्रशासन ने गंगा तट के किनारों में बसे गांवों में हाई अलर्ट जारी किया हुआ है।
अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज
आईआईटी के मौसम वैज्ञानिक प्रो. एसके त्रिपाठी ने बताया कि भारी बारिश से सुबह तक पारे में गिरावट दर्ज की गई है। लेकिन, दोपहर में तेज धूप निकलने से अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
जबकि न्यूनतम पारा 22 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिक प्रो. एसके त्रिपाठी ने बताया कि एक सप्ताह तक लगातार बारिश की संभावना है।