{"_id":"571f89864f1c1bff55a9154c","slug":"hospital-ward-boys-stuck-in-lift","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिफ्ट में फंसे दो वार्ड ब्वॉय, 45 मिनट तक अटकी सांसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लिफ्ट में फंसे दो वार्ड ब्वॉय, 45 मिनट तक अटकी सांसें
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 26 Apr 2016 09:02 PM IST
विज्ञापन
लिफ्ट
- फोटो : concept photo
राजकीय दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय की जर्जर हो रही लिफ्ट में दो वार्ड ब्वॉय फंस गए। 45 मिनट तक उनकी जान वहां अटकी रही। किसी तरह सिक्योरिटी कार्ड ने उन्हें बाहर निकाला। शुक्र है कि उस वक्त लिफ्ट से कोई गंभीर मरीज नहीं ले जाया जा रहा था। यह सब उस समय है, जबकि कॉलेज में एमसीआई का निरीक्षण होना है।
विज्ञापन
दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय की लिफ्ट कई महीनों से परेशानी का सबब बनी हुई है। मंगलवार को दोपहर करीब 12 बजे जब दो वार्ड ब्वॉय शंभू प्रसाद और अमन लिफ्ट से ओपीडी बिल्डिंग में जाने लगे तो लिफ्ट जाम हो गई। दोनों ने बाहर निकलने का प्रयास किया, लेकिन ग्रिल भी नहीं खुली। इससे दोनों के हाथ पांव फूल गए। दोनों ने मदद के लिए गुहार लगाई।
विज्ञापन
सिक्योरिटी गार्ड मौके पर पहुंचे और दोनों को बाहर निकालने का प्रयास करने लगे। काफी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला गया। दून अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. केके टम्टा ने बताया कि लिफ्ट की मरम्मत कराई जाएगी। इसके लिए मैकेनिक को बोल दिया गया है।
विज्ञापन
उधर, मरीजों के तीमारदारों में इस बात का गुस्सा था कि अगर किसी मरीज को आपरेशन थियेटर लिफ्ट से ले जाया जा रहा होता तो अनहोनी हो सकती है। तीमारदारों ने जल्द से जल्द लिफ्ट ठीक कराने की मांग की। यह हादसा, उस वक्त और भी चिंताजनक है, जबकि कॉलेज में जल्द ही एमसीआई का निरीक्षण होने जा रहा है।