{"_id":"1fd3506dc9a80d51a00c50e72e9ecff3","slug":"hemkund-sahib-valves-will-be-closed-thursday","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस एक दिन और फिर 6 महीने नहीं होंगे दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस एक दिन और फिर 6 महीने नहीं होंगे दर्शन
अमर उजाला, जोशीमठ
Updated Wed, 09 Oct 2013 08:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हेमकुंड साहिब के कपाट बंद होने को लेकर गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। बृहस्पतिवार को सिक्खों के प्रसिद्ध तीर्थ हेमकुंड साहिब के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के गोविंदघाट प्रबंधक ने बताया कि कपाट बंद करने की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे सुखमनी पाठ, 11 बजे सबद कीर्तन, 12 बजे अरदास के बाद एक बजे धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इस दौरान पांच सिक्ख रेजीमेंट के साथ करीब 300 तीर्थयात्री भी धाम में कपाट बंद होने के दौरान मौजूद रहेंगे। आपदा के बाद से पूरे तीन महीने तक यात्रा बाधित रही थी।
विज्ञापन