फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   heavy rain may come again in uttrakhand from 4 july

उत्तराखंडः दो दिन बाद फिर मच सकती है तबाही

Tue, 02 Jul 2013 12:09 PM IST
देहरादून/इंटरनेट डेस्क
देहरादून/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 02 Jul 2013 12:09 PM IST
विज्ञापन
heavy rain may come again in uttrakhand from 4 july

केदारघाटी समेत समूचा उत्तराखंड अभी पिछले महीने आई तबाही से जरा नहीं उबरा है, लेकिन मौसम विभाग की भविष्यवाणी ने सभी की चिंताएं फिर बढ़ा दी हैं।

विज्ञापन


मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि इस हफ्ते उत्तराखंड में एक बार फिर भारी बारिश हो सकती है। आशंका है कि बारिश 16 जून जितनी खतरनाक हो सकती है, जिसने पहाड़ी राज्य के कई हिस्सों को मटियामेट कर दिया था।
विज्ञापन



आपदा के जख्मों पर कैसे-कैसे मरहम
विज्ञापन
विज्ञापन

नई दिल्ली मौसम केंद्र के मुताबिक 4 से 7 जुलाई के बीच उत्तराखंड के कई हिस्सों में 70-130 मिलीमीटर बारिश हो सकती है। 16-17 जून को 300 मिलीमीटर से ज्यादा बारिश हुई थी। लेकिन अगर दो दिन में इतनी बारिश हुई, तो राहत और बचाव कार्य चरमरा सकते हैं।

इस बार चार धाम में कम बारिश होने की संभावना है, लेकिन बादल फटने की आशंका से इंकार नहीं किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक इस बार राज्य के दक्षिणी हिस्से में ज्यादा बारिश हो सकती है।


इस बीच राज्य में सोमवार को कई जगह बारिश हुई। चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, टिहरी आदि जिलों में कई स्थानों बारिश की खबर है। मौसम विभाग की मानें तो अगले 72 घंटों में बारिश में बढ़ोत्तरी की संभावना है।

पढ़ें: उत्तराखंड की पल-पल की खबरें
बदरीनाथ में अब भी 800 लोग फंसे हैं। उन्हें जल्द से जल्द निकालना जरूरी है। क्योंकि मौसम विभाग की चेतावनी सही रही, तो इन इलाकों में हेलीकॉप्टरों का उड़ान भरना मुश्किल हो जाएगा।

राज्य पहले से ही तबाही से जूझ रहा है, ऐसे में भारी बारिश की चेतावनी ने चिंताएं दोबारा बढ़ा दी है। राज्य सरकार और आपदा प्रबंधन को इन चेतावनी को गंभीरता से लेना होगा। इस तरह की चेतावनी पहले भी जारी की गई थीं, लेकिन उन्हें कथित तौर पर गंभीरता से नहीं लिया गया।

इसके अलावा पंजाब और हरियाणा में भारी बारिश की संभावना है। हरियाणा के कुछ इलाकों में यह बारिश 70 मिलीमीटर तक हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed