{"_id":"00ba5250-e25e-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"heavy-rain-in-the-uttarakhand-will-grow-in-the-next-72-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड में अगले 72 घंटे में बढ़ेगी बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड में अगले 72 घंटे में बढ़ेगी बारिश
देहरादून/ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2013 08:23 PM IST
विज्ञापन
उत्तराख्ांड में सोमवार को कई जगह बारिश पड़ी। चमोली, रूद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, टिहरी आदि जिलों में कई स्थानों पर इंद्रदेव मेहरबान हुए। मौसम विभाग की मानें तो अगले 72 घंटों में बारिश में बढ़ोत्तरी की संभावना है।
विज्ञापन
इसका असर कुमाऊं और उत्तराखंड के दक्षिणी हिस्से में ज्यादा देखने को मिलेगा। यहां कुल 30 से 50 मिलीमीटर बारिश की संभावना है। गढ़वाल में भी 10 से 30 मिलीमीटर तक बारिश हो सकती है। उधर, दून में मौसम पल-पल रंग बदलता रहा।
विज्ञापन
कभी बादल छाए तो कभी सूरज आसमान पर चढ़ आया। उमस ने लोगों को बेचैन बनाए रखा। अलबत्ता, शहर के कुछ इलाकों में बारिश से शाम को मौसम सुहावना हो गया। शाम साढ़े पांच बजे तक 1.2 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई। आर्द्रता का अधिकतम प्रतिशत 92, जबकि न्यूनतम प्रतिशत 79 दर्ज किया गया।
विज्ञापन
दून में मंगलवार को बादल छाए रहने की संभावना है। कहीं-कहीं गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। अधिकतम तापमान 31, जबकि न्यूनतम तापमान 23 रहने की संभावना है।
चार जुलाई से बदलेगी स्थिति
'प्रदेश भर में स्थिति के चार जुलाई से बदलने की संभावना है। बारिश का ग्राफ बढ़ने की उम्मीद है। लोगों को सावधान रहने की जरूरत है।'
आनंद शर्मा, निदेशक, मौसम विभाग।