{"_id":"572c645c4f1c1b2b135ccfd8","slug":"harish-rawat-thanking-supreme-court-on-floor-test-decision","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहुमत साबित करने का सुनहरा मौका, 34 विधायक हैं साथः हरीश रावत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहुमत साबित करने का सुनहरा मौका, 34 विधायक हैं साथः हरीश रावत
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 07 May 2016 04:16 PM IST
विज्ञापन
हरीश रावत
- फोटो : AmarUjala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद उत्तराखंड के निवर्तमान मुख्यमंत्री हरीश रावत मीडिया से मुखातिब हुए। इस दौरान हरीश रावत ने उत्तराखंड को धन्यवाद दिया और कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने हमें बहुमत साबित करने का सुनहरा मौका दिया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि फ्लोर टेस्ट में विधायक लोकतंत्र के पक्ष में मतदान करेंगे। रावत ने कहा कि सभी 34 विधायक मेरे साथ हैं। हरीश रावत ने कहा कि मैं कभी भी विधायकों की खरीद फरोख्त में शामिल नहीं हुआ। यह झूठ भाजपा द्वारा प्रचारित किया जा रहा है।
विज्ञापन
सीबीआई जब चाहे मुझे जांच के लिए बुला सकती है। बीजेपी ने धन, बल से उत्तराखंड की सरकार गिराकर लोकतंत्र की हत्या की है और उत्तराखंड को गहरा घाव दिया है। रावत ने कहा कि ये उत्तराखंड के स्वाभिमान की लड़ाई है।
विज्ञापन