फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   harish rawat sting effect after floor test.

फ्लोर के नतीजों के बाद भी नींद उड़ाएगा स्टिंग

Tue, 10 May 2016 03:34 AM IST
अरुणेश पठानिया/अमर उजाला, देहरादून
अरुणेश पठानिया/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 10 May 2016 03:34 AM IST
सार

  • पहले स्टिंग से बैकफुट पर आई कांग्रेस पर दूसरा वार कमजोर
  • सीबीआई जांच भाजपा के लिए भविष्य की सियासी संजीवनी

विज्ञापन
harish rawat sting effect after floor test.
हरीश रावत - फोटो : file photo

विस्तार

स्टिंग के बहाने सीबीआई के खौफ से कांग्रेस को दोफाड़ करने की व्यूह रचना का पता फ्लोर पर चलेगा। पहले स्टिंग से बैकफुट पर आई कांग्रेस दूसरे स्टिंग के बाद डगमगाती नहीं दिख रही। ऐसे में अगर कांग्रेस अपनी एकजुटता को फ्लोर तक ले जाने में कामयाब हो भी गई तो सरकार की मुश्किलें कम नहीं होंगी। उधर, सीबीआई जांच कांग्रेस बागियों और प्रदेश भाजपा को भविष्य में सियासी संजीवनी का काम करने वाली है।

विज्ञापन


फ्लोर टेस्ट को ध्यान में रखकर कांग्रेस के बागियों के स्टिंग का गणित भाजपा के लिए कितना कारगर होगा, इसका पता 10 मई को सदन में चलेगा। पहले स्टिंग से पूर्व सीएम हरीश रावत तो दूसरा स्टिंग सामने आने के बाद एक दर्जन और कांग्रेस विधायक सीबीआई के रडार पर लाकर बागियों ने बड़ा दांव खेला।
विज्ञापन


माना जा रहा था कि सीबीआई तुरंत हरकत में आएगी, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। पूर्व सीएम हरीश रावत सीबीआई के पूछताछ में शामिल होने के नोटिस पर भी दिल्ली नहीं गए। उधर, सीबीआई का मामले में कोई जल्दबाजी नहीं दिखाने से कांग्रेस के लिए राहत भरा रहा है। स्टिंग के आधार पर सीबीआई का खौफ फ्लोर फिलहाल कांग्रेस के फ्लोर मैनेजमेंट पर भारी पड़ता नहीं दिख रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बहुमत परीक्षण भाजपा की भी परीक्षा

harish rawat sting effect after floor test.
भाजपा नेता अजय भट्ट‍ - फोटो : अमर उजाला

स्टिंग में जिन कांग्रेस के विधायकों के नाम चर्चा में रहे उन्हें पार्टी की सीनियर लीडरशिप यह समझाने में लगी है कि फ्लोर पर कामयाबी ही समस्या से बाहर ला सकती है। कांग्रेस के लिए एकजुट रहने का सियासी से अधिक सीबीआई जांच का दबाव दिख रहा है। उधर, 18 मार्च से बागियों के बहाने कांग्रेस में और बड़ी बगावत खड़ी करने में भाजपा की रणनीति की परीक्षा फ्लोर पर होनी है।

पीडीएफ में कुछ हद तक सेंधमारी करने बाद 8 मई को जारी स्टिंग फ्लोर पर उतरने से पहले आखिरी वार माना जा रहा है। इसका फायदा फ्लोर मैनेजमेंट में भाजपा को मिलता नहीं दिख रहा, लेकिन भविष्य की सियासत में यह अहम रहेगा। फ्लोर टेस्ट के बाद सीबीआई मामले की जांच को तेज करेगी यह तय है।

दोनों स्टिंग में जितने भी नामों और चेहरों का चर्चा हुई उनपर जांच एजेंसी पहुंचेगी। फ्लोर का नतीजा किसी भी तरफ रहे लेकिन सीबीआई जांच से केंद्र के हाथ आई कमान प्रदेश की सियासत को तोड़ मरोड़ सकेगी। फ्लोर टेस्ट के बाद स्टिंग का दंश कई कांग्रेस विधायकों की सियासत प्रभावित करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed