फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Zilla Panchayat members sold 536 prescription

जिला पंचायत सदस्य के 536 पर्चे बिके

Wed, 02 Dec 2015 12:00 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हरिद्वार
ब्यूरो, अमर उजाला/हरिद्वार Updated Wed, 02 Dec 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
Zilla Panchayat members sold 536 prescription

हरिद्वार। पंचायत चुनाव का उत्साह देखते ही बन रहा है। मंगलवार को जिला पंचायत कार्यालय में पैर रखने की जगह नहीं रही। जिला पंचायत सदस्य के 462 नामांकन पत्र खरीदे गए। जबकि सोमवार को केवल 64 पर्चे बिके थे। दो दिन में जिला पंचायत सदस्य के लिए 536 नामांकन पत्र बिके। लेकिन किसी दावेदार ने जमा नहीं कराया। नामांकन पत्र खरीदने वालों की शाम तक लाइनें लगी रहीं।

विज्ञापन


जिला पंचायत कार्यालय पर जिला पंचायत सदस्य के लिए सुबह से ही नामांकन पत्र लेने वालों की भीड़ रही। दोपहर तक इसे लेने वाले आम लोग रहे, लेकिन दोपहर के बाद दिग्गज भी पहुंचने शुरू हुए। सूत्रों की मानें तो सबसे अधिक बसपा के समर्थित उम्मीदवारों ने आवेदन खरीदे। जिसमें पूर्व विधायक मौहम्मद शहजाद के भाई अमिर आजम ने कई पर्चे खरीदे। झबरेड़ा, लक्सर, भगवानपुर क्षेत्र के लोगों ने सबसे अधिक आवेदन खरीदे। निर्धारित समय चार बजे के बाद भी आवेदनों लेने वालों की लाइनें लगी रही। चुनाव अधिकारी एसएस शर्मा ने बताया कि शाम तक 462 आवेदन बिके। लेकिन पहले दिन नामांकन पत्र जमा किसी भी प्रत्याशी ने नहीं किया है।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान के 18 नामांकन जमा
बहादराबाद। ब्लाक कार्यालय में आवेदन लेने वाले सुबह आठ बजे से बड़ी संख्या में पहुंचे। शाम पांच बजे तक चली प्रक्रिया में ग्राम प्रधान के लिए 426 आवेदन, बीडीसी के 355, जिला पंचायत सदस्य के लिए 449 आवेदन बिके। जमा होने वालों में ग्राम प्रधान के लिए 18, बीडीसी के 12 और सदस्यों के 26 आवेदन जमा हुए। चुनाव अधिकारी जेपी तिवारी ने बताया कि चार दिसंबर तक पर्चों की बिक्री होती रहेगी साथ ही आवेदन भी जमा होते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed