फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Zilla Panchayat members 61 submissions

जिला पंचायत सदस्य के लिए 61 पर्चे जमा

Thu, 03 Dec 2015 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Thu, 03 Dec 2015 12:21 AM IST
विज्ञापन
Zilla Panchayat members 61 submissions

हरिद्वार। पंचायत चुनाव के लिए लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा है। बुधवार को जिला पंचायत कार्यालय में जिला पंचायत सदस्य के दावेदारों और उनके समर्थकों की भारी भीड़ जुटी। 47 सीटों के लिए तीन दिनों में 948 नामांकन पत्र बिक चुके हैं। इनमें से 61 दावेदारों ने नामांकन पत्र जमा भी करवा दिए हैं। नामांकन खरीदने और जमा करने के दो दिन अभी शेष हैं। बुधवार को नामांकन पत्र खरीदने वालों में बसपा, कांग्रेस और भाजपा समर्थित दावेदार भी थे लेकिन जमा किसी ने नहीं करवाया।

विज्ञापन


सुबह जिला पंचायत कार्यालय में जिपं सदस्य के चुनाव के लिए नामांकन खरीदने वालों की भीड़ जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय तक देखने को मिली। सिटी मजिस्ट्रेट परिसर में वाहनों की भी भारी संख्या रही। भीड़ के चलते कार्यालय में तीन काउंटर लगाए गए। इन काउंटरों पर शाम तक चली बिक्री में 412 आवेदन बिके। तीन दिन तक हुई बिक्री में अभी तक 948 नामांकन पत्र बेचे जा चुके हैं। बुधवार को 61 नामांकन पत्र जमा भी हुए। जितने भी नामांकन पत्र जमा हुए हैं उनमें अभी तक किसी पार्टी का समर्थित उम्मीदवार नहीं है। जिला पंचायत चुनाव अधिकारी एसएस शर्मा ने बताया कि आवेदनों की बिक्री और जमा करने का कार्य चार दिसंबर तक जारी रहेगा। बताया कि पर्चा जमा करने के समय में प्रस्तावकों के अलावा अन्य किसी व्यक्ति को अंदर नहीं आने दिया जाएगा।
विज्ञापन


प्रधान, बीडीसी, सदस्य के बिके 2538
बहादराबाद। ब्लॉक कार्यालय बहादराबाद पर ग्राम प्रधान, बीडीसी एवं ग्राम पंचायत सदस्य चुनाव के लिए नामांकन करने वाले एवं पत्र खरीदने वालों की भारी भीड़ रही। अब तक ग्राम प्रधान के 628 पत्र बिक चुके हैं। इनमें बुधवार को 202 पत्र बिके। बीडीसी के लिए 529 पर्चे बिक चुके हैं, इनमें से बुधवार को 174 पर्चे बिके।  ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 1381 नामांकन बिक चुके हैं, इनमें से बुधवार को 449 पत्र बिके। कुल मिलाकर अभी तक 2538 आवेदनों की बिक्री हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधान के लिए जमा हुए 183
बहादराबाद ब्लाक में ग्राम प्रधान के 183 नामांकन पत्र जमा हो चुुके हैं, इनमें से बुधवार को 157 नामांकन जमा हुए। बीडीसी के अभी तक 139 नामांकन पत्र जमा हो चुके हैं, इनमें से बुधवार को 121 जमा हुए। ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 331 पर्चें जमा हो चुके हैं, इनमें बुधवार को 329 आवेदन जमा हुए। चुनाव अधिकारी जेपी तिवारी ने बताया कि नामांकन पत्र चार दिसंबर तक जमा होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed