फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Yuva Jagriti Manch started Satyagraha against drug addiction

युवा जागृति मंच का नशे के खिलाफ सत्याग्रह शुरू

Sun, 06 Mar 2022 10:29 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2022 10:29 PM IST
विज्ञापन
Yuva Jagriti Manch started Satyagraha against drug addiction
नशे के खिलाफ सत्याग्रह करते युवा जागृति मंच के पदाधिकारी । - फोटो : HARIDWAR
शहर में तेजी से बढ़ रहे नशे के धंधे पर प्रतिबंध लगाने के साथ ही तस्करों पर कार्रवाई करने के लिए युवा जागृति विचार मंच ने निराहार सत्याग्रह शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

रविवार को दिल्ली-देहरादून हाईवे स्थित सिंहद्वार पर मंच से जुड़े लोगों ने निराहार सत्याग्रह किया। नशे के खिलाफ शहरवासियों ने हस्ताक्षर अभियान को समर्थन दिया। वक्ताओं ने कहा कि स्मैक का नशा शहर में तेजी से बढ़ रहा है। जिसके चलते युवा पीढ़ी बर्बाद हो रही है। इसलिए इस पर लगाम लगाई जानी बेहद जरूरी है। मंच के कार्यकर्ता लगातार नशे के खिलाफ आंदोलन चला रहे हैं। अब तक 40 हजार से ज्यादा शहर के लोगों ने हस्ताक्षर अभियान में भाग लेते हुए नशे के खिलाफ आवाज बुलंद की है। इससे पहले हरकी पैड़ी, कनखल बाजार चौक, रानीपुर मोड़ आदि पर नशे के खिलाफ निराहार सत्याग्रह किया जा चुका है। सत्याग्रह करने वालों में मनीष चौहान, रविंद्र शर्मा, प्रवीण शर्मा, राकेश भाटिया, संदीप शर्मा, तरुण जोशी, नितिन, विकास प्रधान, अधीर कोशिक, विवेक कौशिक आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed