{"_id":"5da0c6b98ebc3e93bb4c7168","slug":"youth-injured-in-accident-haridwar-news-drn3225356120","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, दुर्घटना में युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, दुर्घटना में युवक घायल
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेकाबू कार ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, कार चालक मौका पाकर भाग निकला। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायल को रुड़की अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
बाइक सवार प्रदीप पुत्र प्रमोद हाल निवासी बेलड़ा थाना पिरान कलियर बुधवार देर रात तेलीवाला की ओर से आ रहे थे।
धनौरी सत्संग भवन के पास सामने से तेज गति से आ रही कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इससे प्रदीप गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि स्थानीय लोगों ने उसे रोकने का प्रयास किया। लेकिन, चालक कार लेकर भाग निकला।
विज्ञापन
धनौरी चौकी प्रभारी एनके बचकोटी ने बताया कि हादसे के बाद बुग्गावाला की ओर भाग रहे कार सवार को पुलिस ने पकड़ने का भरपूर प्रयास किया। लेकिन, वह भाग निकला। वायरलेस सेट से बुग्गावाला पुलिस को उक्त कार सवार के भागने की सूचना दी गई है।
विज्ञापन