फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Youth injured in accident dies, body kept on road, created ruckus

Haridwar News: दुर्घटना में घायल युवक की मौत, शव सड़क पर रखा किया हंगामा

Wed, 17 Jul 2024 02:22 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2024 02:22 AM IST
विज्ञापन
Youth injured in accident dies, body kept on road, created ruckus
हरिद्वार। बीती सात जुलाई को दुर्घटना में घायल हुए युवक की मंगलवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने शव घर लाने के बाद चौराहे के पास बीच सड़क पर रख दिया और पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों और स्थानीय लोगों की किसी तरह समझा बुझाकर शांत किया। ज्वालापुर पुलिस ने परिजनों से तहरीर लेकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद लोग शांत होकर अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर रवाना हो गए।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, ऋतिक (21) पुत्र स्व. संतोष निवासी मोहल्ला कड़च्छ ज्वालापुर सात जुलाई को मोहल्ले के दो युवकों के साथ स्कूटी से कहीं निकला था। इसके बाद रोड़ी बेलवाला चौकी क्षेत्र में सर्वानंद घाट के पास दुर्घटना में घायल हो गया था। जहां से पुलिस ने उसे अस्पताल भिजवाया था। गंभीर हालत देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया था। तब से उसका उपचार देहरादून के महंत इंद्रेश अस्पताल में चल रहा था और वह वेंटिलेटर पर था।
विज्ञापन


मंगलवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस में शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम कराया और परिजनों के सुपुर्द कर दिया। परिजन मंगलवार की देर शाम शव लेकर ज्वालापुर पहुंचे। यहां रविदास चौक पर सड़क पर ही शव को रख दिया। परिजनों का आरोप है वह कई बार रोड़ीबेलवाला चौकी गए, लेकिन इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई।हंगामे की जानकारी मिलने पर ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी रमेश सिंह तनवार, एसएसआई राजेश बिष्ट, रेल चौकी प्रभारी बीरेंद्र नेगी मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों और स्थानीय लोगों को समझा बुझाकर शांत किया। परिजनों ने ज्वालापुर पुलिस को भी तहरीर दी। इसके बाद शव लेकर शमशान घाट के लिए निकल गए। कोतवाल रमेश सिंह तनवार ने बताया कि परिजनों ने तहरीर दी है। घटनास्थल नगर कोतवाली क्षेत्र का होने के चलते मामले को वही ट्रांसफर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed