{"_id":"5e5803bc8ebc3ef3963adf2d","slug":"youth-congressmen-targeted-cabinet-minister-for-lack-of-development-work-haridwar-news-drn3376075195","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास कार्य न होने पर युवक कांग्रेसियों ने कैबिनेट मंत्री पर साधा निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास कार्य न होने पर युवक कांग्रेसियों ने कैबिनेट मंत्री पर साधा निशाना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर का विकास नहीं होने के लिए शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक को जिम्मेदार ठहराया है। युवक कांग्रेस ने एलान किया कि शहर की समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष किया जाएगा।
बृहस्पतिवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से बातचीत में युवक कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष रवि बहादुर ने कहा कि भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार विकास कार्यों के साथ शांति कायम कराने में पूरी तरह से विफल रही है। हालात ऐसे हो गए हैं कि भाजपा के विधायक अपने ही मंत्री की सीबीआई की जांच की मांग उठा रहे हैं। उन्होंने राज्य सरकार से जांच की मांग उठाई। रवि बहादुर ने कहा कि मदन कौशिक 18 साल से हरिद्वार के विधायक हैं। इतने लंबे समय तक हरिद्वार का प्रतिनिधित्व करने के बाद भी हरिद्वार के विकास के लिए वे कुछ नहीं कर पाए।
पूर्व प्रदेश सचिव अनिल भास्कर ने कहा कि युवा कांग्रेस को बूथ लेवल तक सक्रिय किया जाएगा। सिडकुल में स्थानीय युवाओं को रोजगार, गन्ना किसानों के भुगतान, सड़कों की हालत सुधारने सहित तमाम जनसमस्याओं के समाधान के लिए बड़े पैमाने पर अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
पूर्व राष्ट्रीय सचिव रामविशाल देव ने कहा कि हिंदुत्व की बात करने वाली सरकार कुंभ के लिए पर्याप्त बजट तक उपलब्ध नहीं करवा पा रही है। इस मौके पर युवक कांग्रेस के शहर अध्यक्ष नितिन तेश्वर, पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव चौधरी, हिमांशु बहुगुणा, शाहनवाज कुरैशी, दीपक टंडन आदि मौजूद रहे।