फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Youth beaten up after collision

Haridwar News: टक्कर के बाद युवक को पीटा, कड़े से वार करने का आरोप

Wed, 23 Sep 2026 05:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 05:00 PM IST
विज्ञापन
Youth beaten up after collision
- नगर कोतवाली क्षेत्र का मामला, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हरिद्वार। नगर कोतवाली क्षेत्र में रेलवे फाटक के पास बाइक की टक्कर लगने के बाद विवाद हो गया। आरोप है कि तीन युवकों ने एक युवक की पिटाई कर दी। कड़े से उसके चेहरे पर कई वार किए, जिससे युवक लहूलुहान हो गया। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

पुलिस के अनुसार, विशाल शर्मा निवासी नई बस्ती, खड़खड़ी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 21 सितंबर की रात करीब 8:30 बजे वह अपने घर की ओर जा रहा था। रेलवे फाटक के पास एक बाइक तेज गति से आई और उसके पैरों से टकरा गई। बाइक पर तीन युवक सवार थे। टक्कर के बाद बाइक सवार आयुष छेत्री निवासी नई बस्ती, भीमगोड़ा, लोकेश निवासी चंडीघाट पुरी नगर और पीयूष निवासी कुम्हारगढ़ा ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन


आरोप है कि आयुष ने कड़े से उसके चेहरे पर कई बार वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर लहूलुहान हो गया। लोगों ने किसी तरह उसे इनसे छुड़ाया। आरोप है कि जाते समय तीनों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed