{"_id":"6adf450ec23175170d03088d","slug":"youth-attacked-with-a-knife-and-an-iron-rod-in-katarpur-condition-critical-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-155924-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: कटारपुर में युवक पर चाकू और सरिये से हमला, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: कटारपुर में युवक पर चाकू और सरिये से हमला, हालत गंभीर
Mon, 26 Oct 2026 05:48 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Updated Mon, 26 Oct 2026 05:48 PM IST
विज्ञापन
चार लोगों पर घात लगाकर हमला करने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज
पथरी। थाना क्षेत्र के कटारपुर गांव में एक युवक को रास्ते में रोककर चाकू और सरिये से हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में युवक के सिर, पेट, मुंह और पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। घायल की पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
पुलिस के अनुसार, अंजू निवासी कटारपुर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पति राजू कुमार 22 अक्तूबर की शाम करीब सात बजे गांव में दिलीप के घर से रुपये लेकर लौट रहे थे। आरोप है कि रास्ते में पहले से घात लगाकर बैठे अमित, रोहित, टिंकू और आकाश ने उन्हें रोक लिया। इसके बाद चारों ने चाकू और लोहे के सरिये से हमला कर दिया।
हमले में राजू के सिर पर गंभीर चोटें आईं। उनका हाथ सूज गया और पेट, मुंह व दोनों पैरों में भी चोटें आईं। शरीर से काफी खून निकलने से वे बेहोश हो गए। गांव के दो लोग घायल राजू को घर लेकर पहुंचे। इसके बाद अंजू अपने चाचा बिट्टू के साथ उन्हें एंबुलेंस से रात करीब साढ़े आठ बजे जिला अस्पताल ले गईं। वहां उनका उपचार किया गया। सीओ लक्सर देवेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली है। जांच की जा रही है।