Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Young people showcased a glimpse of folk culture.

Haridwar News: युवाओं ने बिखेरी उत्तराखंड की लोक संस्कृति की झलक

Sun, 01 Nov 2026 06:34 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2026 06:34 PM IST
विज्ञापन
Young people showcased a glimpse of folk culture.
फोटो
विज्ञापन

- जिला स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को मिलेगा राज्य स्तर पर मौका
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। जिला प्रशासन एवं युवा कल्याण विभाग, प्रांतीय रक्षक दल की ओर से हरिद्वार के ऋषिकुल ऑडिटोरियम में युवा महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के सभी विकासखंडों से आए युवाओं और छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान युवाओं ने लोकनृत्य, लोकगीत, गायन, भाषण प्रतियोगिता, नुक्कड़ नाटक, पोस्टर, पेंटिंग और कविता लेखन सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। प्रतिभागियों ने अपनी कला और रचनात्मक प्रतिभा के माध्यम से उत्तराखंड की लोक संस्कृति की सुंदर झलक प्रस्तुत की।
विज्ञापन


इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि आज का युवा नए संकल्प और नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ रहा है। प्रदेश के युवा जिला और राज्य स्तर से निकलकर राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पटल पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं और अपने क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड खेल भूमि के रूप में भी अपनी पहचान मजबूत कर रहा है। प्रदेश में युवाओं को खेलों के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए आधुनिक खेल स्टेडियम और राष्ट्रीय स्तर के खेल परिसरों का विकास किया जा रहा है। उत्तराखंड के युवा आज हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं।

ऐसे आयोजन युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने, आत्मविश्वास बढ़ाने और आगे बढ़ने के लिए बेहतर मंच प्रदान करते हैं। इस मौके पर जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रमोद चंद पांड्य, मुकेश भट्ट, पूनम मिश्रा, संध्या सिंह, हिमांशु गुप्ता, चंद्रमोहन मिश्रा, शिवकुमार कश्यप, ऋचा गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed