{"_id":"5d5992ee8ebc3e89b17a5401","slug":"young-man-dies-after-falling-in-a-dry-well-haridwar-news-drn3167355197","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूखे कुंए में गिरकर युवक की मौत, एसडीआरएफ ने शव निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूखे कुंए में गिरकर युवक की मौत, एसडीआरएफ ने शव निकाला
ज्वालापुर के मोहल्ला मंडी का कुंआ में से युवक का शव निकालते एसडीआरएफ के जवान ।
- फोटो : HARIDWAR
Link Copied
ज्वालापुर के मोहल्ला मंडी का कुंआ में शनिवार देर रात सूखे कुएं में गिरकर एक युवक की मौत हो गई। अंधेरा होने की वजह से युवक कुंए के ऊपर ढके लकड़ी के सड़े गले फट्टे पर पैर रखते ही युवक नीचे जा गिरा था। एसडीआरएफ की टीम ने युवक के शव को निकाला।
विज्ञापन
घटना शनिवार देर रात करीब साढ़े दस बजे के बाद की है। क्षेत्र के मोहल्ला कैथवाड़ा का रहने वाला शमी (40) पुत्र यासीन मोबाइल फोन पर बात करते हुए कुएं की तरफ बढ़ गया। कुएं के ऊपर रखा लकड़ी का फट्टा बेहद सड़ी गली स्थिति में था, उस पर पैर रखते ही शमी नीचे जा गिरा। सूचना मिलने पर रेल चौकी प्रभारी सुनील रावत मौके पर पहुंचे और दमकल महकमे को मौके पर बुला लिया। काफी प्रयास के बाद दमकल महकमे कर्मचारियों ने हाथ खड़े कर दिए। एसडीआरएफ को मौके पर बुलाया गया। देर रात एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। एसडीआरएफ के जवानों ने कुंए में उतरकर युवक को बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। रेल चौकी प्रभारी सुनील रावत ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।