फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   You came out against throwing garbage in the inn

सराय में कूड़ा फेंकने के विरोध में उतरी आप

Mon, 04 Jul 2022 08:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 08:33 PM IST
विज्ञापन
You came out against throwing garbage in the inn
जियापोता गांव में बैठक करते आप पार्टी के पदाधिकारी । - फोटो : HARIDWAR
आम आदमी पार्टी ने सराय में खुले में कूड़ा फेंकने के विरोध में उतर गई है। कार्यकर्ताओं ने हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के जियापोता में बैठक कर खुले में कूड़ा डाले जाने का विरोध किया। नगर निगम से डंपिंग जोन की व्यवस्था करने की मांग की। ऐसा न करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश शर्मा ने कहा कि नगर निगम अपनी जिम्मेदारियों से पल्ला झाड़ रहा है। निजी हाथों में शहर की सफाई व्यवस्था सौंपने से सुधरने के बजाय और चरमरा गई है। हरकी पैड़ी व आसपास के घाटों पर गंदगी पसरी पड़ी है। प्रदेश प्रवक्ता हेमा भंडारी ने कहा कि मानसून शुरू हो गया है। पर अभी तक शहर के बरसाती नालों की सफाई नहीं कराई गई है।
विज्ञापन

महानगर अध्यक्ष अनिल सती ने कहा कि सराय में कूड़ा फेंकने से सराय और आसपास के गांवों में लोगों का घरों से बहार निकलना मुश्किल हो गया है। शहर के कूड़े को लेकर डंपिंग जोन अभी तक न बनाने से निगम और निजी कंपनी की साठगांठ को दर्शाता है। ग्रामीण अध्यक्ष संजू नारंग ने कहा कि सराय, इब्राहिमपुर खुर्द, एक्कड़ कलां, बहादरपुर जट्ट के ग्रामीण सराय में पसरी गंदगी से बीमार हो रहे हैं। बैठक में जिला संगठन महासचिव खालिद हसन, उपाध्यक्ष अंकुर बांगड़ी, संदीप झाबरी, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष खलील राणा, नोरंगी, महिला मोर्चा अध्यक्ष रेणु चौहान, मोतिन अब्बासी, मुसरलीन, संजय सैनी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजू विराटिया आप का सदस्य नहीं : हेमा
आम आदमी पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता हेमा भंडारी ने बयान जारी कर कहा कि राजू विराटिया और उनकी पत्नी का पार्टी से कोई लेना देना नही है। झबरेड़ा थाने में राजू विराटिया और उनकी पत्नी के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज हुआ है। हेमा भंडारी ने कहा कि राजू विराटिया ने झबरेड़ा विधानसभा से पार्टी के सिंबल पर चुनाव जरूर लड़ा था, लेकिन उसके बाद स्वयं पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। पार्टी ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया था। हेमा भंडारी ने कहा कि आम आदमी पार्टी आंदोलन से निकली है। भ्रष्टाचार को किसी भी सूरत में बरदाश्त नहीं करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed