{"_id":"576ad7824f1c1bd954b48168","slug":"yoga-yoga-day-will-next-half-country","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगले योग दिवस तक आधा देश करेगा योग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगले योग दिवस तक आधा देश करेगा योग
hridwar uttrakhanda india
Updated Wed, 22 Jun 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
हरिद्वार। पतंजलि योगपीठ अगले वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस तक देश की आधी आबादी को योग कराने की तैयारी में है। योग गुरु बाबा रामदेव ने देश के प्रत्येक घर आंगन में योग को लक्ष्य बनाकर अगली 21 जून तक 50 करोड़ लोगों को योग कराने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इस संबंध में पूरी योजना तैयार की जा रही है। दूसरे योग दिवस की सफलता से उत्साहित बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण पहले ही आधे भारत को योग कराने के कार्यक्रम पर काम कर रहे थे। दूसरे योग दिवस पर देश भर में मिली सफलता से उत्साहित होकर बुधवार से कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।
विज्ञापन
महामंत्री आचार्य बालकृष्ण ने पत्रकारों को बताया कि पिछले 15 वर्षों में रामदेव के प्रयत्नों से सीधे 20 करोड़ लोग योग कर रहे हैं। टीवी पर रामदेव को देखकर योग करने वालों की संख्या पांच करोड़ है। अन्य योगाचार्यों के माध्यम से भी देश में योग हो रहा है। हमारी योजना है कि अगले योग दिवस तक देश की आधी आबादी योग करने लगे। कम से कम 50 करोड़ लोग अगले योग दिवस पर देशभर में योग करेंगे। योग को अब शिविरों के अलावा लोगों के घर-आंगन और छतों पर ले जाया जाएगा।
विज्ञापन
आचार्य बालकृष्ण ने बताया कि शेष दुनिया ने योग को स्वीकार कर किया है। पश्चिमी देशों में नियमित योग कक्षाएं चल रही हैं। करोड़ों लोग विदेशों में योग कर रहे हैं। करीब 40 मुस्लिम देशों में नियमित योग हो रहा है। आचार्य ने बताया कि सारी दुनिया ने देख लिया है कि योग धर्म आदि से बाहर निकल चुका है। धर्म को लेकर योग करने वालों के बीच कोई मतभेद नहीं है।
विज्ञापन