फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Yoga and Ayurveda effective in preventing corona: Ramdev

योग और आयुर्वेद कोरोना से बचाव में कारगर: बाबा रामदेव

Wed, 18 Mar 2020 12:06 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Yoga and Ayurveda effective in preventing corona: Ramdev
हरिद्वार। योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा कि मानवीय गलतियों के चलते प्रकृति के क्षरण के कारण वातावरण में तमाम तरह के संक्रमण फैल रहे हैं। संक्रमण को रोकने के लिए आध्यात्मिक संस्कृति का विकास और प्रकृति का संरक्षण ही एक मात्र उपाय है।
विज्ञापन

श्री गुरु मंडल आश्रम में ब्रह्मलीन स्वामी रामस्वरूप महाराज के छठवें निर्वाण महोत्सव और आश्रम में निर्मित गुरुदेव लोक संस्कृति भवन के लोकार्पण अवसर पर बाबा रामदेव ने कहा कि लोगों को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए सावधानी बरतनी चाहिए। इसके साथ ही योग व प्राणायाम करने की सलाह दी। योग और आयुर्वेद कोरोना से बचाव में कारगर है।
विज्ञापन

आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि आश्रय व आलंबन प्रदान करने वाले अपने गुरु ब्रह्मलीन महामंडलेश्वर स्वामी रामस्वरूप महाराज के प्रति स्वामी भगवतस्वरूप महाराज की आस्था व विश्वास अनुकरणीय है। लोकसंस्कृति भवन को अपने गुरुदेव को समर्पित कर उन्होंने गुरु की महानता को प्रतिष्ठित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महंत देवेंद्रदास महाराज ने कहा कि गुरु मंडल आश्रम संत महापुरुषों की तपोभूमि है। समारोह की अध्यक्षता करते हुए स्वामी गुरुशरणानंद महाराज ने कहा कि साधुता के श्रेष्ठ प्रतीक स्वामी भगवतस्वरूप ने अध्यात्मिक रूप से उन्नत गुरु मंडल आश्रम गुरु शिष्य परंपरा को सुदृढ़ किया है। स्वामी रविदेव शास्त्री महाराज, डॉ. भरतदास महाराज, महंत रूपेंद्र प्रकाश महाराज, स्वामी शिवानंद, स्वामी जगदीशदास महाराज, स्वामी आनन्द चैतन्य महाराज, स्वामी विवेकानंद महाराज, आचार्य विष्णुदत्त राकेश ने स्वामी भगवतस्वरूप महाराज के जीवन दर्शन के बारे में बताया। कार्यक्रम का संचालन महामंडेश्वर स्वामी हरिचेतनानंद महाराज ने किया। स्वामी भगवतस्वरूप ने सभी का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर विधायक आदेश चौहान, महंत कमलदास, स्वामी सर्वज्ञ मुनि, स्वामी केशवानंद, महंत निर्मलदास, महंत दामोदर दास, मह़ंाघवेंद्रदास, महंत ललितानंद गिरी, पूर्व पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी, महंत जयेंद्र मुनि, महंत गोविंददास, महंत जगदीशदास, महंत आनन्द भास्कर, महंत प्रकाश मुनि आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed