फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Workers should work actively: Swami

पार्टी कार्यकर्ताओं को सक्रिय होकर करना होगा कार्य: स्वामी

Sun, 01 Aug 2021 11:37 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
Workers should work actively: Swami
पथरी। शाहपुर शीतलाखेड़ा में भाजपा हरिद्वार ग्रामीण दक्षिण मंडल कार्यसमिति की बैठक में कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी कार्यकर्ताओं की बड़ी जिम्मेदारी है। अभी से पार्टी कार्यकर्ताओं को सक्रिय होकर कार्य करना होगा।
विज्ञापन

उन्होंने लोगों से केंद्र व राज्य सरकार की ओर से संचालित योजनाओं का लाभ उठाने को कहा है। वहीं कार्यकर्ताओं से सरकार की उपलब्धियां जनता तक पहुंचाने को कहा है। बैठक का संचालन दक्षिण मंडल अध्यक्ष जितेंद्र सैनी एवं अध्यक्षता वरिष्ठ भाजपा नेता संजय सिंह ने की। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह चौहान, जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र चौधरी, मंडल महामंत्री ऋषिपाल सिंह, मंडल उपाध्यक्ष दीपक सैनी, शेषराज सैनी, रोहिताश सिंह, करण सिंह, भगवान सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

---------
तटबंध और सड़क निर्माण कराने की मांग
पथरी। भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष करण सिंह के नेतृत्व में ग्रामीणों ने कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद को ज्ञापन देकर गांव शाहपुर शीतलाखेड़ा में पशु चिकित्सा केंद्र बनाए जाने एवं जगजीतपुर से रायसी तक गंगा किनारे तटबंध व सड़क का निर्माण कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
ग्रामीणों ने किया कैबिनेट मंत्री का स्वागत
पथरी। गांव फेरुपुर में आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों ने मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद का माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम में भाजपा नेता मांगेराम सैनी, सुशील सैनी,मोहित सैनी, अमित सैनी, भारतभूषण, सोम सिंह सैनी, धर्मेंद्र चौहान, कंवर पाल आदि शामिल रहे है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed