{"_id":"6ab3e6641074e4e4630de7c3","slug":"work-will-soon-begin-in-the-saptarishi-area-haridwar-news-c-149-1-hrd1003-4809-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार कुंभ : सप्तऋषि क्षेत्र में जल्द शुरू होंगे कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिद्वार कुंभ : सप्तऋषि क्षेत्र में जल्द शुरू होंगे कार्य
विज्ञापन
अपर मेलाधिकारी ने सप्तऋषि क्षेत्र का किया भ्रमण, कार्यों का लिया जायजा
जल निकासी और पार्किंग पर फोकस, श्रद्धालुओं को मिलेगी सुविधा
माई सिटी रिपोर्टर
हरिद्वार। कुंभ मेला 2027 की तैयारियों के तहत सप्तऋषि क्षेत्र में कार्य शीघ्र शुरू होंगे। अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती ने बुधवार को अधिकारियों के साथ क्षेत्र का भ्रमण किया। उन्होंने प्रस्तावित कार्यों और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
सप्तसरोवर मार्ग का सुधार कार्य दिसंबर माह तक पूरा करने का लक्ष्य है। यह मार्ग पुराना आरटीओ चौक से राष्ट्रीय राजमार्ग तक फैला है। लोक निर्माण विभाग के अधिकारी शीघ्र यह कार्य शुरू करेंगे। मार्ग पर पानी जमा होने की समस्या के समाधान के लिए भी कार्य होंगे। अपर मेलाधिकारी ने कुंभ मेला के दौरान पार्किंग के संभावित स्थलों का भी जायजा लिया।
यह श्रद्धालुओं की सुविधा और यातायात व्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों, पार्षद आकाश भाटी और सामाजिक कार्यकर्ता राजेंद्र शर्मा के साथ भ्रमण किया। सप्तऋषि चौक पर सीवर लाइन की समस्या का संज्ञान लेकर निस्तारण के निर्देश दिए। क्षेत्र में सड़क, जल निकासी और पार्किंग को बेहतर बनाने के लिए समन्वय से कार्य होगा।
विज्ञापन
-- -
भूमापीठाधीश्वर से भेंट की
अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती ने भूमा निकेतन के प्रमुख स्वामी अच्युतानंद तीर्थ महाराज से भेंट की। उन्होंने स्वामी अच्युतानंद को कुंभ मेला 2027 की तैयारियों की जानकारी दी। क्षेत्र में प्रस्तावित कार्यों के बारे में भी बताया गया। भूमा पीठाधीश्वर ने आरक्षित मेला क्षेत्र में अतिक्रमण का मुद्दा उठाया। उन्होंने अतिक्रमण मुक्त परिक्षेत्र पर ध्यान देने का सुझाव दिया।
-- -
सामाजिक कार्यकर्ताओं से भी संवाद किया
अपर मेलाधिकारी ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं से भी संवाद किया। कुंभ मेला की मद से होने वाले कार्यों पर विचार-विमर्श हुआ। श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं पर भी चर्चा की गई। दयानंद सरस्वती ने स्थानीय आवश्यकताओं को ध्यान में रखने की बात कही। श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।