{"_id":"578d1dc24f1c1b624fc4beab","slug":"wooden-man-holding-time-shedding","type":"story","status":"publish","title_hn":"लकड़ी पकड़ते समय बहा युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लकड़ी पकड़ते समय बहा युवक
ब्यूरो/अमर उजाला हरिद्वार
Updated Mon, 18 Jul 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
बहदराबाद। रतमऊ नदी में बहकर आ रही लकड़ियां पकड़ने गया युवक तेज बहाव की चपेट में आ गया। पुलिस और जल पुलिस ने युवक की घंटो तलाश की लेकिन कुछ पता नही चला।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष अमर चंद्र शर्मा ने बताया कि जीसान (18) पुत्र मेहरबान निवासी बढेड़ी राजपुतान सोमवार सुबह 9 बजे अपने साथियों सावेज, मोहब्बत, वहाब आदि के साथ रतमऊ नदी में पानी के साथ बहकर आ रही लकड़ियां पकड़ने गया था। बताया जा रहा है कि वह लकड़ी पकड़ने के लिए पानी के अंदर चला गया। पानी में बहकर आ रही लकड़ी पकड़ने के बाद वह तेज बहाव की चपेट में आ गया। उसके साथियों ने जीसान के डूबने की सूचना उसके परिजनों को दी। जल पुलिस ने नदी में युवक की घंटों तलाश की, लेकिन कुछ पता नही चल पाया।
विज्ञापन