{"_id":"586696e64f1c1b7675eedee6","slug":"women-were-ordered-to-beg","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला मंगवा रही थी भीख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला मंगवा रही थी भीख
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
Updated Fri, 30 Dec 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दिल्ली की किशोरी से फिरदौस नाम की महिला भीख मंगवा रही थी। हरिद्वार पुलिस अभी तक महिला को दबोच नहीं पाई। इधर, किशोरी के परिजन अभी पहुंचे नहीं है।
बृहस्पतिवार को श्रवणनाथ नगर में एक धर्मशाला के पास दिल्ली की एक किशोरी भीख मांगते हुए मिली थी। पुलिस पड़ताल में सामने आया था कि दिल्ली के जामिया नगर की रहने वाली किशोरी पिछले डेढ़ माह से लापता है। उसे उसकी परिचित फिरदौस नाम की महिला ही अपने साथ लेकर आई थी। वह उससे भीख मंगवा रही थी। हालांकि हरिद्वार पुलिस का दावा है कि दो दिन पूर्व ही महिला किशोरी को लेकर हरिद्वार आई थी। किशोरी से अब तक दिल्ली में ही भीख मंगवाई जा रही थी। शुक्रवार शाम तक भी किशोरी के परिजन हरिद्वार नहीं पहुंचे थे। परिजन के पहुंचने पर ही फिरदौस का पूरा ठौर ठिकाना मालूम हो सकता है। कोतवाली प्रभारी अनिल जोशी ने बताया कि दिल्ली पुलिस के आने पर संभवत महिला के बारे में जानकारी मिल पाए। महिला को पूरे क्षेत्र में तलाश किया था लेकिन उसका कुछ अता पता नहीं चल सका।