फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Women's interests protected in BJP: Rekha

भाजपा में महिलाओं के हित सुरक्षित: रेखा कुमारी

Sun, 14 Nov 2021 08:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 08:15 PM IST
विज्ञापन
Women's interests protected in BJP: Rekha
घर-घर भाजपा हर घर भाजपा अभियान के तहत पदयात्रा निकालकर जागरुक करती भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश प - फोटो : HARIDWAR
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश प्रभारी रेखा कुमारी ने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है, जिसमें महिलाओं के हित सुरक्षित हैं। भाजपा सरकार में महिलाओं की सुरक्षा और शिक्षा के लिए अनेक योजनाएं शुरू की गई हैं।
विज्ञापन

रविवार को भाजपा के ‘घर-घर भाजपा हर घर भाजपा अभियान’ के लिए धर्मनगरी पहुंची रेखा कुमारी ने ज्वालापुर के मोहल्ला कड़च्छ में पदयात्रा निकाल लोगों से भाजपा से जुड़ने की अपील की। उन्होंने भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री अनु कक्कड़ के साथ घरों और दुकानों पर जाकर संपर्क किया। लोगों को पार्टी की रीति-नीति के बारे में बताकर भाजपा का संदेश दिया। लोगों के प्रतिष्ठानों पर भाजपा के झंडे, स्टीकर लगाने के साथ ही प्रचार सामग्री और साहित्य सामग्री लोगों दी।
विज्ञापन

इस मौके पर उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की ओर से महिलाओं के विकास के लिए बहुत सारी कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन योजनाओं के दम पर महिलाएं लगातार हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। अनु कक्कड़ ने कहा कि भाजपा सरकार सदैव से महिलाओं की हितैषी रही है। महिलाओं का पूरा विश्वास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर है। इस मौके पर मोर्चा की मध्य हरिद्वार मंडल अध्यक्ष मृदुला सिंघल, आभा शर्मा, पूनम साहू, दीपा, वंदना, मधु जैन, मंजू, रीता कुमारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजयुमो ने भी चलाया अभियान
भारतीय जनता युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने रविवार को घर-घर भाजपा हर घर भाजपा महासंपर्क अभियान चलाया। भाजयुमो के जिला महामंत्री विदित शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने वोटरों के घरों में दस्तक दी। विदित शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दुनिया में देश का मान बढ़ रहा है। इस दौरान शैलेंद्र मिश्रा, आदित्य शर्मा, राम सिंह, बबलू, राकेश मिश्रा, मुकेश राणा, पार्वती सीमा, प्रदीप राजपूत, गगन राजपूत, सुखबीर, पप्पू, ममता समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
भाजपाइयों ने घर-घर जाकर किया जनसंपर्क
भाजपा कार्यकर्ताओं ने वार्ड 3 के बूथ संख्या 12 व 15 पर महा जनसंपर्क अभियान चलाया। घर-घर जाकर क्षेत्रवासियों को केंद्र और प्रदेश सरकार के विकास कार्यों से अवगत कराया। इस दौरान भाजपा पार्षद दल के उपनेता अनिरुद्ध भाटी, अमित गुप्ता, नीरज शर्मा, प्रमोद पाल, संजय पाल, हंसराज आहूजा आदि मौजूद रहे।

मोदी और धामी के नेतृत्व में विकास के नए आयाम
बहादराबाद। भाजपा विधायक सुरेश राठौर ने गढ़मीरपुर में ग्रामीणों की समस्या सुनी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश प्रगति कर रहा है। उत्तराखंड के युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार मुख्य सेवक के रूप में प्रदेश की जनसेवा कर रहे हैं। बैठक में दलीप कुमार, बाबूराम, नरेश, देश राज, राजेंद्र, अमरपाल, गोविंद जसवीर, विपिन, मिथुन आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed