फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Woman swindled out of 1.62 lakh; FIR registered

Haridwar News: महिला से 1.62 लाख की ठगी, प्राथमिकी दर्ज

Thu, 29 Oct 2026 07:05 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 07:05 PM IST
विज्ञापन
Woman swindled out of 1.62 lakh; FIR registered
- ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र का मामला, जांच शुरू
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में एक महिला ऑनलाइन धोखाधड़ी का शिकार हो गई। डरा-धमकाकर महिला से 1.62 लाख की रकम ठग ली गई। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, ज्वालापुर निवासी महिला ने शिकायत में बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने सोशल मीडिया के जरिए उनसे संपर्क किया। इसके बाद उनसे बातचीत करनी शुरू कर दी। फिर उन्हें ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। नुकसान पहुंचाने की धमकी देकर 1.62 लाख रुपये की रकम अपने खाते में ट्रांसफर करा ली। बाद में साइबर धोखाधड़ी होने का पता चलने पर उन्होंने देहरादून साइबर थाने में ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन

ई-जीरो एफआईआर ज्वालापुर कोतवाली ट्रांसफर की गई। धोखाधड़ी और आईटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। सीओ ज्वालापुर संजय चौहान ने बताया कि मामले की विवेचना प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान सिंह अधिकारी को सौंपी गई है। धोखाधड़ी से जुड़े तथ्यों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed