फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Officials inspected the arrangements amidst the rain.

हरिद्वार कुंभ : मेलाधिकारी-जिलाधिकारी ने बारिश में देखीं व्यवस्थाएं

Thu, 29 Oct 2026 07:01 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 07:01 PM IST
विज्ञापन
Officials inspected the arrangements amidst the rain.
- बारिश से निर्माण कार्य प्रभावित, दो पालियों में काम पूरा करने के निर्देश
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
हरिद्वार। मेलाधिकारी सोनिका ने बृहस्पतिवार को अधिकारियों के साथ मेला क्षेत्र के विभिन्न स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। टीम ने बारिश के दौरान निर्माण कार्यों में सामने आए अवरोध को देखा। इसमें प्रमुख मार्गों, पुलों और घाटों पर भीड़ की आवाजाही से जुड़ी व्यवस्थाओं को तत्परता से पूरा करने के निर्देश दिए गए।
मेलाधिकारी ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के साथ निर्माण कार्यों को लेकर आवश्यक सुधार और व्यवस्थाओं को लेकर निर्देश दिए। बारिश के बीच की गई समीक्षा में निर्माणाधीन घाटों की पैड़ियों पर आए मलबे आदि को तत्काल साफ कर उसे दिन और रात की दो पालियों में पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

संयुक्त टीम ने कांगड़ा पुल और संजय पुल के संगम के निकट पंतद्वीप क्षेत्र का निरीक्षण किया। यह क्षेत्र कुंभ के दौरान श्रद्धालुओं की आवाजाही और भीड़ प्रबंधन के लिए महत्वपूर्ण है। मेलाधिकारी और जिलाधिकारी ने यहां मार्गों और घाटों के किनारे आवश्यक सुधार कार्य कराने के निर्देश दिए। अनुपयोगी और क्षतिग्रस्त खंभे हटाने, लटकते तारों को हटाने के लिए विभागों को निर्देशित किया गया है। घाटों और मंचों को सुव्यवस्थित रखने, साफ-सफाई और सुंदरीकरण कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
रोड़ी-बेलवाला और चंडी चौक पर कार्यों की समीक्षा
रोड़ी-बेलवाला में निर्माणाधीन प्रशासनिक मार्ग का निरीक्षण कर प्रगति का जायजा अधिकारियों ने लिया। चंडी पुल पर बन रहे दोहरी लेन वाले भूमिगत मार्ग की स्थिति की भी समीक्षा की गई। कुंभ के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए इसे निर्धारित समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दिए गए। चंडी चौक से वाल्मीकि चौक की ओर जाने वाली सड़क पर चल रहे चौड़ीकरण और सुधार कार्यों की भी समीक्षा के दौरान कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए गए कि सड़क सुधार में तेजी लाएं, यातायात सुचारु रखें और पैदल श्रद्धालुओं को असुविधा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed