फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Employees remain on protest even on the day of Karwa Chauth

Haridwar News: करवा चौथ के दिन भी धरने पर बैठे कर्मचारी

Thu, 29 Oct 2026 05:50 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 05:50 PM IST
विज्ञापन
Employees remain on protest even on the day of Karwa Chauth
- गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय : प्रशासन पर हठधर्मिता का आरोप लगाकर की जमकर नारेबाजी
विज्ञापन

- विवि प्रशासन ने जारी किया है नो वर्क नो पे का आदेश
माई सिटी रिपोर्टर
हरिद्वार। गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय के शिक्षणेत्तर कर्मचारी गुरुवार को करवा चौथ के दिन हड़ताल पर रहे। उन्होंने केंद्रीय कार्यालय परिसर में धरना दिया और अपनी लंबित मांगों के समर्थन में एकजुटता का प्रदर्शन किया। कर्मचारी नेताओं ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर हठधर्मिता अपनाने और आंदोलन को दबाने का आरोप लगाया।
यूनियन के अध्यक्ष रजनीश भारद्वाज और महामंत्री नरेंद्र मलिक के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कर्मचारी एकत्रित हुए। बरसात के बीच भी कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से बनाए जा रहे दबाव को कर्मचारी सहन नहीं करेंगे। कर्मचारी अपने अधिकारों की लड़ाई के लिए संघर्षरत हैं। कर्मचारी नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द मांगों पर निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को उग्र किया जाएगा। उन्होंने शिक्षक वर्ग से भी कर्मचारियों के समर्थन में आगे आने का आह्वान किया। ।
विज्ञापन

---
प्रशासन का नो वर्क नो पे का आदेश
विश्वविद्यालय प्रशासन ने बृहस्पतिवार को नो वर्क नो पे का आदेश जारी किया। इससे कर्मचारियों में भारी रोष है। कर्मचारियों ने कहा कि वे ऐसे आदेशों से दबाव में नहीं आएंगे। उन्होंने अपनी मांगें पूरी होने तक संघर्ष जारी रखने की बात कही। कर्मचारी नेताओं ने स्पष्ट किया कि उनका आंदोलन शांतिपूर्ण ढंग से चल रहा है। उन्होंने कहा कि छात्र हित में किसी भी शैक्षणिक कार्य को अवरुद्ध नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed