{"_id":"615b479d8ebc3e0ded693ac4","slug":"woman-s-body-found-hanging-in-hotel-haridwar-news-drn392442788","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटल के कमरे में फंदे पर लटका मिला महिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होटल के कमरे में फंदे पर लटका मिला महिला शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। होटल के कमरे में दो दिन से रह रही महिला का शव सोमवार को पंखे पर लटका मिला। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पंखे से उतारा और उसका पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने महिला के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है।
नगर कोतवाल राकेंद्र कठैत के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के भीमगोड़ा स्थित एचके गेस्ट हाउस के कमरा नंबर 106 में अंबाला के ग्रेटर कैलाश कॉलोनी निवासी सविता (46) पिछले दो दिनों से रुकी हुई थीं। सोमवार की सुबह होटल के स्टाफ ने पुलिस को सूचना दी कि महिला का शव फंदे पर लटका हुआ है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और होटल स्टाफ से जानकारी ली। होटल कर्मियों ने बताया कि महिला दो दिन पूर्व गेस्ट हाउस में आकर रुकी थी।
सोमवार को सविता को होटल से चेकऑउट करना था। दोपहर तक भी उनके कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो होटल स्टाफ को शक हुआ। होटल मैनेजर ने मास्टर की से होटल का कमरा खोला तो महिला का शव फंदे पर लटका हुआ था। इसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंखे पर रस्सी से लटके महिला के शव को उतारा। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट भी मिला है। नगर कोतवाल राकेंद्र कठैत ने बताया कि महिला के परिजनों से संपर्क किया गया है। वह हरिद्वार के लिए रवाना हो गए हैं। वहीं शव का पंचनामा भरकर उसे मोर्चरी में रखवाया गया है।
विज्ञापन
सहकर्मियों पर लगाया उत्पीड़न का आरोप
सरिता अंबाला के एक पॉलीटेक्निक कॉलेज में शिक्षिका थीं। पुलिस को मौके से दो पन्नों का सुसाइड नोट मिला है। इसमें उन्होंने अपने तीन सहकर्मियों पर उत्पीड़न समेत कई गंभीर आरोप लगाए हैं। क्षेत्राधिकारी नगर अभय प्रताप सिंह ने बताया कि सुसाइड नोट के अलावा कई अन्य पन्नों में अलग-अलग बातें महिला ने लिखी हैं। वह परिजनों को यह कहकर आई थीं कि वह घूमने जा रही हैं।