{"_id":"628a84defc0c4571b76629b2","slug":"woman-jumped-in-ganganahar-with-one-and-a-half-year-old-son-bodies-of-both-found-after-an-hour","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News : डेढ़ साल के बेटे के साथ गंगनहर में कूदी महिला, एक घंटे बाद मिले दोनों के शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News : डेढ़ साल के बेटे के साथ गंगनहर में कूदी महिला, एक घंटे बाद मिले दोनों के शव
Mon, 23 May 2022 12:15 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 23 May 2022 12:15 AM IST
सार
मूलरूप से मुरादाबाद के रहने वाली थी महिला। बताया जा रहा है कि उसका पति के साथ झगड़ा हुआ था।
विज्ञापन
demo pic...
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिडकुल क्षेत्र में रहने वाली एक महिला गृह कलेश के चलते अपने 15 महीने के मासूम बच्चे को साथ लेकर गंगनहर में कूद गई। महिला और मासूम दोनों लापता हो गए। सूचना मिलने पर बहादराबाद पुलिस ने जल पुलिस को ने मौके पर पहुंचकर सर्च ऑपरेशन शुरू किया। एक घंटे बाद मां और बेटे का शव पुलिस ने पथरी पुल से बरामद कर लिया।
विज्ञापन
सिडकुल थाना क्षेत्र में में रहने वाले व मूल रूप से मुरादाबाद के रहने वाले विक्रम की पत्नी रविवार की सुबह 11 बजे बहादराबाद में गंगनहर पुल पर अपने 15 माह के बेटे के साथ पहुंची और यहां उसने गंगनहर में छलांग लगा दी। महिला को बच्चे समेत छलांग लगाते देखकर राहगीरों ने शोर मचाया और तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही बहादराबाद थानाध्यक्ष नितेश शर्मा मौके पर पहुंचे और जल पुलिस के जवानों को भी मौके पर बुलाया। इसके बाद पुलिस ने गंगनहर में सर्च अभियान चलाते हुए मां बेटे को तलाश किया। करीब एक घंटे बाद पुलिस ने पथरी रोह पुल से महिला व उसके बेटे के शव बरामद कर लिए।
विज्ञापन
थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि महिला का पति विक्रम सिडकुल की एक कंपनी में कार्य करता है। दोनों के बीच विवाद हुआ था। गृह क्लेश के चलते महिला अपने 15 महीने के मासूम बच्चे के साथ गंगनहर में कूद गई थी। उन्होंने बताया कि कि दोनों के शवों को पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।