फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Woman duped of gold earrings after being lured into conversation

Haridwar News: बातों में फंसाकर महिला से सोने के कुंडल ठगे

Fri, 27 Feb 2026 05:49 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 05:49 PM IST
विज्ञापन
Woman duped of gold earrings after being lured into conversation
हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में ठगों ने एक महिला को झांसे में लेकर उसके सोने के आभूषण ठग लिए। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने दो अज्ञात युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, टिबड़ी संजय नगर निवासी शोभा ने शिकायत में बताया कि 25 फरवरी की सुबह वह योगी विहार कॉलोनी से काम समाप्त कर दूसरे स्थान पर जा रही थीं। जब वह गीत गोविंद बैंकट हॉल के पास कल्याण ज्वैलर्स शोरूम के सामने पहुंची तो दो युवक उनके पास आए। बातचीत के दौरान उन्होंने बातों में उलझा लिया और कुछ ही देर में उनके कानों के सोने के कुंडल व गले की माला लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन

महिला को ठगी का एहसास होने पर उन्होंने तुरंत 112 नंबर पर सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में एक संदिग्ध मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक दिखाई दिए हैं। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आसपास के कैमरों से आरोपियों को चिह्नित किया जा रहा है। जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed