फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Woman created ruckus outside history sheeter's house

हिस्ट्रीशीटर के घर बाहर महिला ने काटा हंगामा

Sun, 09 Oct 2022 11:59 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 09 Oct 2022 11:59 PM IST
सार

दिल्ली की रहने वाली एक महिला ने नगर कोतवाली क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर के घर के बाहर जमकर हंगामा काटा।इसके बाद पुलिस ने महिला का शांतिभंग में चालान कर दिया।

विज्ञापन
Woman created ruckus outside history sheeter's house

विस्तार

दिल्ली की रहने वाली एक महिला ने नगर कोतवाली क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर के घर के बाहर जमकर हंगामा काटा। पुलिस ने महिला को हिरासत में लेने के बाद पति से संपर्क साधा। लेकिन पति ने उसे ले जाने से इनकार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने महिला का शांतिभंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन

दिल्ली की रहने वाली एक महिला का हरकी पैड़ी क्षेत्र निवासी एक हिस्ट्रीशीटर से गुड़गांव में करीब पांच माह पहले दोस्ती हो गई। जिसके बाद महिला उसके साथ हरिद्वार आ गई। यहां अलग-अलग जगहों पर महिला को फ्लैट में रखा। काफी समय तक महिला साथ रही। लेकिन इस बारे में हिस्ट्रीशीटर की पत्नी को भनक लग गई। इसके बाद उसने महिला से किनारा कर लिया और उसे वापस भेज दिया।
विज्ञापन

रविवार को फिर से महिला हरिद्वार आ धमकी और हिस्ट्रीशीटर के घर पहुंचकर उसने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर महिला को समझाने की कोशिश की। लेकिन महिला शांत नहीं हुई। इसके बाद उसे हिरासत में लेकर पुलिस कोतवाली ले आई और शांतिभंग में चालान कर दिया। नगर कोतवाली प्रभारी राकेंद्र सिंह कठैत ने बताया कि महिला के पति से संपर्क किया गया है। लेकिन उसने महिला को साथ ले जाने से साफ मना कर दिया है। महिला के दो बच्चे हैं और पति के साथ ही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed