Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Woman accuses sister's brother-in-law of rape, case registered

Haridwar News: बहन के देवर पर महिला ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, केस दर्ज

Sat, 21 Jun 2025 12:03 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jun 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Woman accuses sister's brother-in-law of rape, case registered
हरिद्वार। पथरी थाना क्षेत्र की एक महिला ने अपनी बहन के देवर पर गेस्ट हाउस में ले जाकर दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश पर पथरी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, कोर्ट में दिए गए प्रार्थना पत्र में महिला ने बताया कि बीते चार अप्रैल को उसके बहनोई का छोटा भाई भगवानपुर निवासी उसे बहन की तबीयत खराब होने का बहाना बनाकर अपने साथ ले गया। आरोप लगाया कि वह उसे घर न ले जाकर कलियर स्थित एक गेस्ट हाउस ले गया, जहां उसका एक दोस्त पहले से मौजूद था। बताया कि गेस्ट हाउस में उसने उसके साथ दुष्कर्म किया और धमकी दी कि यदि उसने किसी को कुछ बताया तो जान से मार देगा।
विज्ञापन


घटना के बाद उसे बहन के ससुराल भगवानपुर ले गया, जहां उसके जीजा ने पीड़िता की आपबीती सुनने के बावजूद उसे रात करीब 12:40 बजे गांव के ही सरकारी स्कूल के पास छोड़ दिया और कहा कि इस घटना की जानकारी किसी को न दे। आरोप लगाया कि पांच अप्रैल को फेरूपुर चौकी में तहरीर दी, जहां चौकी इंचार्ज ने आरोपी को बुलाकर पूछताछ के बाद यह कहते हुए छोड़ दिया कि घटना उसके क्षेत्राधिकार में नहीं आती। इसके बाद थाना कलियर और एसएसपी कार्यालय में भी शिकायत दी। कोई कार्रवाई न होने के बाद कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। थानाध्यक्ष मनोज नौटियाल ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed