फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   without water chhath

बिन पानी छठ सून

Sat, 14 Nov 2015 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Sat, 14 Nov 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन

गंगनहर में इस बार श्रद्धालुओं को छठ पूजा के लिए पानी नसीब होने की उम्मीद नहीं है। हरिद्वार में अर्द्धकुंभ के कार्यों से फिलहाल गंगनहर में पानी नहीं छोड़ा जा रहा है।

विज्ञापन

ऐसे में बिन पानी छठ सूना ही रहेगा। इससे श्रद्धालुओं में रोष है। वहीं इस संबंध में डीएम हरिद्वार हरबंश सिंह चुघ का कहना है कि अर्द्धकुंभ कराएं या फिर छठ पर्व।
विज्ञापन

 जबकि रुड़की और आसपास के क्षेत्र में बड़ी संख्या में लोग छठ पर्व मनाते हैं। यूपी सिंचाई विभाग की ओर से गंगनहर का संचालन किया जाता है। हर वर्ष दीपावली के आसपास कुछ दिनों के लिए गंगनहर को बंद किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान मरम्मतीकरण सहित अन्य कार्य किये जाते हैं। इस बार भी 15 नवंबर को गंगनहर में पानी छोड़ने का भरोसा दिया गया था ताकि छठ व्रत करने वालों को परेशानी नहीं हो, लेकिन अब अर्द्धकुंभ के कार्यों के लिए 20 नवंबर तक गंगनहर बंद रखने का निर्णय लिया गया है।
यूपी एनडीजीसी के अधिशासी अभियंता सीबी यादव का कहना है कि एनडीजीसी की ओर से मरम्मतीकरण कार्य पूरे कर लिए गए हैं, लेकिन स्थानीय प्रशासन के अनुरोध में फिलहाल गंगनहर का संचालन नहीं किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि संभवत: 20 नवंबर को गंगनहर शुरू हो सकेगी।

दूसरी ओर गंगनहर में पानी नहीं आने से छठ व्रत करने वाले श्रद्धालुओं और उनके परिजनों को झटका लगा है। आईआईटी परिसर निवासी धीरज का कहना है कि पहले रुड़की में छठ करने का विचार था, लेकिन पानी नहीं आने से आज ही परिवार को घर कुशीनगर भेज दिया। वहीं ब्रह्म उपाध्याय, राजेश, सुशील, कन्हैयालाल, संजय आदि का कहना है कि गंगनहर में पानी नहीं आने से बड़ी परेशानी खड़ी हो गई है। अब जमा गंदे पानी में ही भगवान सूर्य को अर्घ्य देना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed